रेल बजट// घोषणा वाली नहीं, व्यवस्था सुदृढ़ करने वाली रेल बजट

Updated at :26 Feb 2015 11:04 PM
विज्ञापन
रेल बजट// घोषणा वाली नहीं, व्यवस्था सुदृढ़ करने वाली रेल बजट

संवाददाता, दुमकापहली बार रेल बजट में किसी भी नई ट्रेन की घोषणा नहीं होने से जहां लोगों में निराशा है, वहीं इस बात को लेकर वे आशान्वित भी है कि सरकार ने अगर रेलवे के ढांचागत सुधार को लेकर नीति बनायी है, तो निश्चित तौर पर उसका लाभ मिलेगा. महंगाई के इस दौर में रेल […]

विज्ञापन

संवाददाता, दुमकापहली बार रेल बजट में किसी भी नई ट्रेन की घोषणा नहीं होने से जहां लोगों में निराशा है, वहीं इस बात को लेकर वे आशान्वित भी है कि सरकार ने अगर रेलवे के ढांचागत सुधार को लेकर नीति बनायी है, तो निश्चित तौर पर उसका लाभ मिलेगा. महंगाई के इस दौर में रेल किराया न बढ़ाने के फैसले को भी लोग बढ़ी राहत मान रहे हैं.——————-समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने रेल बजट पर पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि पिछले दस वर्षों में रेल बजट में सिर्फ घोषणाएं ही होती रही थी. इस बार घोषणाओं की बजाय बजट में बेहतर सुविधाओं पर ध्यान दिया गया है. महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान, सीसीटीवी लगाये जाने, सीनियर सिटिजन को लोअर बर्थ देने जैसी बातें अहम है. ——————-झारखंड विकास मोरचा के केंद्रीय समिति सदस्य पिंटू अग्रवाल ने कहा कि इस रेल बजट में लोगों को उम्मीद थी कि झारखंड को बड़ा तोहफा मिल सकता है, पर उम्मीदों पर पानी फिर गया है. ——————–छात्र चेतना संगठन के केंद्रीय प्रमुख हिमांशु मिश्रा ने कहा कि इस बार रेल बजट पेश हुआ है, वह कई मायने में अलग है. अगर संरचना को सुदृढ़ किया गया, तो इसका प्रभाव अनुकूल पड़ेगा.———————

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola