शहरी क्षेत्र का सर्वेक्षण कराने की मांग

संवाददाता, दुमकानगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित ने शहरी क्षेत्र के सर्वेक्षण कराने की मांग संताल परगना के बंदोबस्त पदाधिकारी से की है. मंगलवार को उन्होंने इस विषय को लेकर बंदोबस्त पदाधिकारी से मुलाकात की और शहरी क्षेत्र के विकास एवं राजस्व में बढ़ोतरी के लिए टाउन सर्वे कराने का निवेदन किया. श्रीमती रक्षित द्वारा इससे […]
संवाददाता, दुमकानगर पर्षद अध्यक्षा अमिता रक्षित ने शहरी क्षेत्र के सर्वेक्षण कराने की मांग संताल परगना के बंदोबस्त पदाधिकारी से की है. मंगलवार को उन्होंने इस विषय को लेकर बंदोबस्त पदाधिकारी से मुलाकात की और शहरी क्षेत्र के विकास एवं राजस्व में बढ़ोतरी के लिए टाउन सर्वे कराने का निवेदन किया. श्रीमती रक्षित द्वारा इससे पूर्व भी एक ऐसा पत्र बंदोबस्त कार्यालय को दिया गया था, जिसे विभाग को अधिसूचना जारी करने के लिए अग्रसारित भी किया गया था, पर उसमें अब तक कोई पहल नहीं की गयी थी. नगर पर्षद अध्यक्षा के द्वारा नगर पर्षद क्षेत्र का टाउन सर्वे कार्य कराने के अनुरोध को बंदोबस्त पदाधिकारी ने एक बार फिर से अधिसूचना जारी करने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भेजा है और विचार करने का अनुरोध किया है. श्रीमती रक्षित ने कहा कि टाउन का सर्वे होने से शहरी क्षेत्र के विकास की योजना बेहतर ढंग से बन पायेगी तथा राजस्व संग्रहण में भी इजाफा आयेगा.—————————24 दुमका 6बंदोबस्त पदाधिकारी से मिलने पहुंची अध्यक्षा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










