संचालक पर अधिक राशि लेने का आरोप
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :13 Feb 2015 9:50 AM
विज्ञापन

बासुकिनाथ : रमुंडी प्रखंड परिसर में गुरुवार को विद्यार्थियों ने प्रज्ञा केंद्र संचालक के साथ मारपीट की. आय प्रमाण-पत्र बनवाने को लेकर एक सप्ताह से छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी हुई है. जल्दी प्रमाण-पत्र नहीं बनाने को लेकर प्रज्ञा केंद्र संचालक पारितोष कुमार, संतोष कुमार एवं संजय कुमार यादव के साथ मारपीट किया. आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने […]
विज्ञापन
बासुकिनाथ : रमुंडी प्रखंड परिसर में गुरुवार को विद्यार्थियों ने प्रज्ञा केंद्र संचालक के साथ मारपीट की. आय प्रमाण-पत्र बनवाने को लेकर एक सप्ताह से छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी हुई है.
जल्दी प्रमाण-पत्र नहीं बनाने को लेकर प्रज्ञा केंद्र संचालक पारितोष कुमार, संतोष कुमार एवं संजय कुमार यादव के साथ मारपीट किया. आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने केंद्र संचालक पर प्रमाण-पत्र बनाने के निर्धारित राशि से ज्यादा पैसे लेने का आरोप लगाया. घटना की शिकायत अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा से किया गया. सीओ ने बताया कि प्रज्ञा केंद्र को कार्यालय में कर्मचारी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है, ताकि तय समय सीमा के अंदर काम पूरा हो सके.
उन्होंने बताया कि कुछ दबंग किस्म के लड़कों ने जल्दी काम कराने को लेकर मारपीट किया व कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया. इसकी शिकायत थाना प्रभारी महेश कुमार सिंह से किया. विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति अंचल कार्यालय में की गयी. विद्यार्थियों ने बताया कि छात्रवृत्ति फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक निर्धारित है. जिसके कारण आय प्रमाण-पत्र बनाने वालों की भीड़ लग गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










