पदाधिकारियों ने लिया हिजला मेले की तैयारी का जायजा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2015 10:03 PM
संवाददाता, दुमकाअनुमंडल पदाधिकारी सह सचिव जनजातीय हिजला मेला समिति सुधीर कुमार हिजला जाकर हिजला मेला के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया. 20 फरवरी से 27 फरवरी 2015 तक इस बार यह मेला आयोजित होगा. इसी संदर्भ में अनुमंडल पदाधिकारी ने विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. सहायक अभियंता विशेष प्रमंडल को मेला […]
संवाददाता, दुमकाअनुमंडल पदाधिकारी सह सचिव जनजातीय हिजला मेला समिति सुधीर कुमार हिजला जाकर हिजला मेला के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया. 20 फरवरी से 27 फरवरी 2015 तक इस बार यह मेला आयोजित होगा. इसी संदर्भ में अनुमंडल पदाधिकारी ने विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. सहायक अभियंता विशेष प्रमंडल को मेला स्थल की साफ-सफाई, सभी दीवारों, बाहरी एवं भीतरी कलामंच की रंगाई-पुताई कराने का निदेश दिया गया, जबकि जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, आत्मा द्वारा आकर्षक कृषि प्रदर्शनी लगायी जायेगी. विशेष अस्थायी पुलिस चौकी प्रशासनिक शिविर के पास ही लगाया जायेगा. पूर्व की भांति मुख्य द्वार के अंदर परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाये जायेंगे. मेले में उद्योग विभाग के प्रदर्शनी स्थल, जनसंपर्क विभाग के प्रदर्शनी स्थल, बाहरी कलामंच एवं भीतरी कलामंच पर होने वाले कार्यक्रमों के अतिरिक्त क्रीड़ा, दुकान, झूला, के स्थलों के संबंध में भी चर्चा की गई. हिजला भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु आइएएस आकांक्षा रंजन, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं जिला के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.—————–11 दुमका 12 एवं 13
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










