आप समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2015 11:03 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका दिल्ली विधानसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिले 70 में से 67 सीटों की भारी बहुमत से जीत की खुशी में जिले के समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला. समर्थकों में भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस को जनता द्वारा एक सिरे से नकारे जाने से व आम आदमी पार्टी के सत्ता में […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका दिल्ली विधानसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिले 70 में से 67 सीटों की भारी बहुमत से जीत की खुशी में जिले के समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला. समर्थकों में भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस को जनता द्वारा एक सिरे से नकारे जाने से व आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने से खुशी है. समर्थकों ने शहर में जुलूस निकाल कर लोगों के बीच मिठाइयां बाटी और पटाखे छोड़े. मंगलवार को मतगणना के बाद आये चुनाव परिणाम से खुश होकर संयोजक व्यास कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में पार्टी के सदस्यों ने जीत का जश्न मनाया. साथ ही मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी और पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को बधाई दी. संयोजक श्री उपाध्याय ने कहा कि यह जनता की पार्टी है और यह जनता के साथ-साथ चलकर भ्रष्टाचार को मिटाकर जनता के हित में कार्य करेगी. विजयी जुलूस में मानस दास, राजू सिन्हा, मो वसीम रजा, मो नवियुल हुसैन, कमलदीप शर्मा, विनोद केशरी, वाम दास, उर्मिला देवी, कार्तिक नंदन ठाकुर, गणेश कुमार पाल, संतोष कुमार मांझी, श्रवण कुमार, सुखलाल किस्कू, मनीसल सोरेन, अरुण प्रसाद साह आदि शामिल थे. यह जीत पार्टी की नहीं जनता की जीत है. उक्त बातें आम आदमी पार्टी के सदस्य गया प्रसाद साह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही. उन्होंने कहा कि यह दिल्ली की जनता का ऐतिहासिक जीत है, ईमानदारी की जीत है, राज्य की जीत है. कहा जनता ने विधानसभा के चुनाव में इन दोनों पार्टियों का सुफड़ा साफ कर दिया……………………………..फोटो10 दुमका -आप——————-

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola