क्राईम//धोखाधड़ी कर एटीएम से उड़ाया 8,900 रुपये
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2015 11:03 PM
रामगढ़. रामगढ़ में धोखाधड़ी कर एक एएनएम के एटीएम से 8 हजार 900 रुपये की निकासी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. थाना क्षेत्र के बाजार स्थित रामगढ़ स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम अग्नेश हेंब्रम के मोबाइल पर मंगलवार को कॉल आया कि आपका एटीएम कार्ड लॉक होने वाला है. अपना एटीएम नंबर […]
रामगढ़. रामगढ़ में धोखाधड़ी कर एक एएनएम के एटीएम से 8 हजार 900 रुपये की निकासी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. थाना क्षेत्र के बाजार स्थित रामगढ़ स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम अग्नेश हेंब्रम के मोबाइल पर मंगलवार को कॉल आया कि आपका एटीएम कार्ड लॉक होने वाला है. अपना एटीएम नंबर एवं कार्ड नंबर बतायें. एएनएम ने नंबर बता दिया. आधे घंटे में मोबाइल पर 8 हजार 900 रुपये की निकासी किये जाने का मैसेज आया. इसके बाद उसने रामगढ़ के शाखा प्रबंधक को सूचित किया, तो प्रबंधक ने बताया कि आधा घंटा पहले खाते से रुपये की निकासी हो चुकी है. घटना को लेकर एएनएम ने थाना में लिखित आवेदन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










