लाठी से पीटकर युवक की हत्या
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Feb 2015 11:54 AM
विज्ञापन
हंसडीहा : हंसडीहा थाना के मधुवन गांव में शनिवार की शाम आपसी झगड़े में राजेंद्र मरांडी नामक युवक की मौत हो गयी. दो पक्षों के बीच इस मारपीट के दौरान मुनीलाल मरांडी ने राजेंद्र पर लाठी से प्रहार कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. बाद में उसकी मौत हो […]
विज्ञापन
हंसडीहा : हंसडीहा थाना के मधुवन गांव में शनिवार की शाम आपसी झगड़े में राजेंद्र मरांडी नामक युवक की मौत हो गयी. दो पक्षों के बीच इस मारपीट के दौरान मुनीलाल मरांडी ने राजेंद्र पर लाठी से प्रहार कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. बाद में उसकी मौत हो गयी.
बताया जा रहा है कि राजेंद्र मानसिक रुप से बीमार था. शनिवार को राजेंद्र ने मुनीलाल की पत्नी के उपर लाठी से वार कर दिया था, जिसके बाद उसी लाठी से मुनीलाल ने राजेंद्र पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया था और उसकी मौत हो गयी.
पंचायती में मामला सलटाने का हुआ था प्रयास
इस घटना को लेकर गांव में पंचायती कर मामला सलटाने का प्रयास हुआ था. प्रधान की अगुवाई में पंचायती हुई थी, जिसमें अभियुक्त मुनीलाल मरांडी पर 25 हजार का जुर्माना लगाया था. कहा जा रहा है कि 5 हजार रुपये पर फैसला भी हो गया था और अभियुक्त ने तत्काल 2500 रूपये जुर्माना देकर थाना-पुलिस से बचने का प्रयास भी किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










