रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2015 10:03 PM
दुमका : दुमका के नगर थाना पुलिस ने टेंपो चालक के साथ रंगदारी के लिए मारपीट करने के मामले में रविवार की सुबह शिवपहाड़ मोहल्ले के चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया. नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि टेंपो चालक निर्मल कुमार का एक्सीडेंट हो गया था. जिसको लेकर प्राथमिकी भी दर्ज हुई […]
दुमका : दुमका के नगर थाना पुलिस ने टेंपो चालक के साथ रंगदारी के लिए मारपीट करने के मामले में रविवार की सुबह शिवपहाड़ मोहल्ले के चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया. नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि टेंपो चालक निर्मल कुमार का एक्सीडेंट हो गया था. जिसको लेकर प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी.
चंदन सिंह उससे 2000 रुपये रंगदारी मांग रहा था. रुपये नहीं देने पर मारपीट भी की. रंगदारी मांगने और मारपीट करने के मामले में चंदन कुमार को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे 14 दिनों के न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.
नवोदय विद्यालय में शिक्षक अभिभावकों की बैठक हंसडीहा. हंसडीहा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षक एवं अभिभावक की मासिक बैठक हुई. इस बैठक में अभिभावकों ने विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, अनुशासन तथा सुरक्षा को लेकर सुझाव दिया तथा विद्यालय परिसर में होलीका दहन नहीं करने एवं होली में गंदे मिट्टी पानी तथा रंग का उपयोग नहीं करने, सिर्फ अबीर गुलाल से होली खेलने देने की अनुमति प्रदान करने जैसे सुझावों को रखा. मार्च माह के प्रथम रविवार को अगली बैठक बुलायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










