दुमका पहुंचे दिशोम गुरु, बोले : मोदी को कौन जानता है? शिबू को सब जानते हैं, हमारी जीत 20 आना तय

दुमका : लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के पूरे एक महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे झामुमो सुप्रीमो और दुमका लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी शिबू सोरेन ने कहा है कि इस बार के चुनाव में भी उनकी जीत 20 आना तय है. भाजपा के इस आरोप पर कि शिबू ने 40 साल में […]
दुमका : लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के पूरे एक महीने बाद अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे झामुमो सुप्रीमो और दुमका लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी शिबू सोरेन ने कहा है कि इस बार के चुनाव में भी उनकी जीत 20 आना तय है.
भाजपा के इस आरोप पर कि शिबू ने 40 साल में कुछ नहीं किया, पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने जो किया, वह सब के सामने है. जो ऐसा कह रहे हैं, उन्होंने 40 साल में क्या किया?
इस बार के चुनाव में मोदी फैक्टर को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में शिबू ने अपने अंदाज में कहा कि यहां कोई मोदी फैक्टर काम करने वाला नहीं है. यहां कोई मोदी को नहीं जानता. अगर जानता है, तो शिबू सोरेन को जानता है और शिबू सोरेन जनता को.
शिबू सोरेन ने भाजपा द्वारा तीसरी बार दुमका से सुनील सोरेन को प्रत्याशी घोषित किये जाने पर कहा कि शिबू सोरेन और सुनील सोरेन में अंतर नहीं है क्या?
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




