दुमका : सेना बहाली में पहुंचे यूपी के 40 फर्जी अभ्यर्थी, साहिबगंज एसपी के हस्ताक्षर-मुहर लगे खाली कैरेक्टर सर्टिफिकेट जब्त

Updated at : 03 Apr 2019 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
दुमका : सेना बहाली में पहुंचे यूपी के 40 फर्जी अभ्यर्थी, साहिबगंज एसपी के हस्ताक्षर-मुहर लगे खाली कैरेक्टर सर्टिफिकेट जब्त

सेना बहाली के दूसरे दिन गुमला, साहिबगंज व हजारीबाग के 3926 अभ्यर्थी दौड़े, 282 लिखित परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियाें को चेतावनी देकर छोड़ा दुमका : उपराजधानी दुमका में चल रहे भारतीय सेना की बहाली के दूसरे दिन झारखंड से बाहर के 40 ऐसे अभ्यर्थियों को चिह्नित किया गया है, जिन्होंने फर्जी दस्तावेज के आधार […]

विज्ञापन

सेना बहाली के दूसरे दिन गुमला, साहिबगंज व हजारीबाग के 3926 अभ्यर्थी दौड़े, 282 लिखित परीक्षा के लिए चयनित

अभ्यर्थियाें को चेतावनी देकर छोड़ा

दुमका : उपराजधानी दुमका में चल रहे भारतीय सेना की बहाली के दूसरे दिन झारखंड से बाहर के 40 ऐसे अभ्यर्थियों को चिह्नित किया गया है, जिन्होंने फर्जी दस्तावेज के आधार पर बहाल होने की कोशिश की.

बहाली प्रक्रिया में बरती जा रही सावधानी और दस्तावेजों की बारीकी से हो रही जांच में ये अभ्यर्थी पकड़े गये. इनमें से अधिकांश के पास साहिबगंज जिला के एसपी के फर्जी हस्ताक्षर व मुहर से जारी ऐसे चरित्र प्रमाण-पत्र मिले हैं, जिन पर न तो अभ्यर्थी का नाम लिखा हुआ है न ही पता. जो फोटो चिपकाये पाये गये हैं उसे भी स्टेपल से सर्टिफिकेट में लगाया गया था. सेना भर्ती के निदेशक कर्नल दीपक दयाल ने बताया कि ये अभ्यर्थी झारखंड से बाहर उत्तर प्रदेश के हैं. खुद को झारखंड का दर्शाते हुए ऐसे प्रमाण पत्रों की बदौलत बहाल होने की कोशिश कर रहे थे.

रैकेट ने दिया फर्जी सर्टिफिकेट : मिली जानकारी के मुताबिक, ये अभ्यर्थी दौड़ भी पूरी कर चुके थे और शारीरिक अर्हता से भी गुजर चुके थे, पर दस्तावेजों की जांच के बाद इन्हें पकड़ा गया. फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बहाल होने की जुगत लगाये अभ्यर्थियों को किसी रैकेट ने ये चरित्र प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया था, ऐसी बातें प्रारंभिक तौर पर स्पष्ट हुई हैं.

बहरहाल इनके खिलाफ कारवाई के लिए पहल शुरू कर दी गयी है. सेना की ओर से जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि बहाली के दूसरे दिन गुमला, साहिबगंज व हजारीबाग के 3926 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुए, जिसमें से 282 लिखित परीक्षा के लिए चयनित हुए. पकड़े गये फर्जी 40 अभ्यर्थियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. दूसरे दिन यदि कोई फर्जी सर्टिफिकेट के साथ अभ्यर्थी पकड़े गये, तो उन्हें स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया जायेगा.

चरित्र प्रमाण-पत्र की होगी जांच : एसपी

हमारे यहां से 2018-19 में 3366 चरित्र प्रमाण-पत्र अब तक निर्गत किया जा चुका है. सेना भर्ती बोर्ड से जो भी प्रमाण-पत्र मेरे कार्यालय पहुंचेगा, उसकी पारदर्शिता से जांच की जायेगी. इसके बाद जांच रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी जायेगी. जो प्रमाण-पत्र दुमका में मिला है प्रथम दृष्टया फर्जी है.

– एचपी जनार्दनन, एसपी साहिबगंज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola