दुमका : किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि आशीर्वाद योजना चलायेगी रघुवर सरकार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दुमका : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए उनकी सरकार कृषि आशीर्वाद योजना प्रारम्भ करने जा रही है दुमका के पुलिस लाइन मैदान पर गणतंत्र दिवस के संबोधन में दास ने कहा कि भ्रष्टाचार एवं उग्रवाद से मुक्त झारखण्ड […]
विज्ञापन
दुमका : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए उनकी सरकार कृषि आशीर्वाद योजना प्रारम्भ करने जा रही है दुमका के पुलिस लाइन मैदान पर गणतंत्र दिवस के संबोधन में दास ने कहा कि भ्रष्टाचार एवं उग्रवाद से मुक्त झारखण्ड बनाने का पिछले 4 वर्षों में उनकी सरकार ने प्रयास किया है जिस में उसे काफी हद तक सफलता भी मिली है.
उन्होंने कहा कि वामपंथी उग्रवाद की समस्या से निपटने के लिए हमने कई सख्त कदम उठाये हैं, जिसका परिणाम है कि उग्रवादी हिंसा की घटनाओं में काफी कमी आयी है. सरकार के सद्प्रयासों का ही फल है कि उग्रवाद प्रभावित जिलों की संख्या 21 से घटकर 19 रह गयी है तथा अति उग्रवाद प्रभावित जिलों की संख्या 16 से घटकर 13 हो गयी है.
मुख्यमंत्री दास ने कहा कि अन्नदाता किसानों की आय दोगुनी करना हमारा लक्ष्य है. इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु राज्य सरकार कृषि आशीर्वाद योजना प्रारम्भ करने जा रही है जिसका लाभ राज्य के 22 लाख 76 हजार लघु एवं सीमांत किसानों को मिलेगा. राज्य के किसानों को नई एवं उन्नत तकनीकों से अवगत कराने हेतु अब तक राज्य के 76 किसानों को इस्राइल दौरे पर भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










