दुमका में भी प्रदर्शन, उठी मांग : संतालपरगना के 1356 वर्गमील में चिह्नित पहाड़िया लैंड को अलग करो
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दुमका : पहाड़िया लैंड मुक्ति सेना के बैनर तले उपराजधानी दुमका में पहाड़िया आदिम जनजाति वर्ग के हजारों लोग दुमका-पाकुड़ समेत आसपास के इलाके से जुटे तथा विशाल प्रदर्शन कर संताल परगना से दामिन-इ-कोह के रूप में 1356 वर्गमील में चिह्नित पहाड़िया लैंड को अलग करने की मांग उठायी. आयुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन से […]
विज्ञापन
दुमका : पहाड़िया लैंड मुक्ति सेना के बैनर तले उपराजधानी दुमका में पहाड़िया आदिम जनजाति वर्ग के हजारों लोग दुमका-पाकुड़ समेत आसपास के इलाके से जुटे तथा विशाल प्रदर्शन कर संताल परगना से दामिन-इ-कोह के रूप में 1356 वर्गमील में चिह्नित पहाड़िया लैंड को अलग करने की मांग उठायी. आयुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन से पूर्व इंडोर स्टेडियम में पहाड़िया मुक्ति सेना की सभा हुई और दामिन-ई-कोह का 195 वां स्थापना दिवस मनाया. इसमें पहाड़िया आदिम जनजाति की स्थिति तथा अन्य गंभीर विषयों पर चर्चा की गयी और वहां से जुलूस की शक्ल में प्रदर्शनकारी बारिश में भींगते हुए प्रदर्शन करते रहे.
आयुक्त कार्यालय पहुंचे से पहले ही जोरदार बारिश शुरू हो गयी, पर प्रदर्शनकारी वहां डटे रहे.पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन : प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री के नाम संबोधित 15 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि संताल परगना से पहाड़ियाओं का रिजर्व देश अलग होना चाहिए. प्रदर्शनकारियों ने सल्तनत महेशपुर राज व पहाड़िया राज्य शंकरा स्टेट गांदो में पड़नेवाले दुमका, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, बरहेट, शिकारीपाड़ा, बोरियो, राजमहल तथा दुमका लोकसभा क्षेत्र को माल पहाड़िया, सौंरिया पहाड़िया व कुमारभाग पहाड़िया के लिए रिजर्व किया जाये. वहीं 30 जून 1855 को शहीद हुए पहाड़िया राजा दिग्विजय के हत्यारों व साजिशकर्ताओं को देशद्रोही घोषित करने की भी मांग उठायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










