एक दशक में एसीबी ने संप से दबोचे 50 घूसखोर, 5 जनप्रतिनिधि भी इसमें शामिल

दुमका : संताल परगना में 2008 से अब तक यानी पूरे एक दशक में 50 घूसखोरों को रंगे हाथ दबोचने में भ्रष्टाचार निरोधक कोषांग को सफलता मिली है. दस साल पहले जहां इक्का-दुक्का मामले संताल परगना से एसीबी (तब निगरानी) को जाया करती थी, लेकिन जब यहां एसीबी का कार्यालय खुला और फिर मार्च-अप्रैल 2017 […]
दुमका : संताल परगना में 2008 से अब तक यानी पूरे एक दशक में 50 घूसखोरों को रंगे हाथ दबोचने में भ्रष्टाचार निरोधक कोषांग को सफलता मिली है. दस साल पहले जहां इक्का-दुक्का मामले संताल परगना से एसीबी (तब निगरानी) को जाया करती थी, लेकिन जब यहां एसीबी का कार्यालय खुला और फिर मार्च-अप्रैल 2017 में एसीबी ने यहां थाना खोला, तो रिश्वतखोरों के खिलाफ शिकायतें आनी तेज हुई. स्वाभाविक तौर पर इससे ट्रैपिंग की उपलब्धियां भी बढ़ीं. 2016 में ट्रैपिंग के जहां 9 मामले पूरे संताल परगना से रांची में दर्ज हुए थे, वहीं 2017 में ट्रैपिंग के मामले बढ़ कर 21 हुए और 22 की गिरफ्तारी हुई. यानी वर्ष 2016, 2017 एवं मई 2018 तक 35 ट्रैपिंग हुए, जबकि 2008 से 2015 तक 15 को गिरफ्तार किया जा सका था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




