फेयर का समय : सुबह 10.30 बजे से शाम 7 बजे तक

दुमका : प्रभात खबर एजुकेशन एंड करियर फेयर का आगाज उपराजधानी दुमका के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को होगा. उदघाटन दिन के 10.30 बजे सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा करेंगे. एक ही छत के नीचे विद्यार्थियों को उनके करियर के प्रति मार्गदर्शन हो सकेगा. वहीं देश के नामी गिरामी संस्थान, […]
दुमका : प्रभात खबर एजुकेशन एंड करियर फेयर का आगाज उपराजधानी दुमका के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को होगा. उदघाटन दिन के 10.30 बजे सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा करेंगे. एक ही छत के नीचे विद्यार्थियों को उनके करियर के प्रति मार्गदर्शन हो सकेगा. वहीं देश के नामी गिरामी संस्थान, विवि व कॉलेज में अपना ऑन द स्पॉट एडमिशन भी करा सकेंगे. विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी इसमें आमंत्रित हैं.
24 मई तक एजुकेशन फेयर सुुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक खुला रहेगा. कॉलेज के प्रतिनिधि व एक्सपर्ट विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देंगे. जिले के मेधावी छात्र, जो इस वर्ष 10 वीं व 12 वीं तथा स्नातक सहित रिजल्ट के बाद अपने करियर को दिशा देने के प्रयास में हैं. उनके लिए यह अवसर का द्वार खोला जा रहा है. इस करियर फेयर में वैसे विद्यार्थी भी शामिल हो सकते हैं, जो परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




