रिलीज होते ही छाया ‘छिलत नइखे’, खुशी कक्कड़ का गाना बना इंटरनेट सेंसेशन

Updated:
विज्ञापन
Khushi Kakkar New Bhojpuri Song

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना ‘छिलत नइखे’ रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा है. दमदार आवाज, देसी अंदाज और शानदार म्यूजिक ने फैंस का दिल जीत लिया है.

विज्ञापन

Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर धमाका करते हुए खुशी कक्कड़ का नया गाना ‘छिलत नइखे’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. क्वीन खुशी के नाम से मशहूर सिंगर ने इस गाने में अपनी दमदार आवाज और जबरदस्त एक्सप्रेशन से फैंस का दिल जीत लिया है. गाने का म्यूजिक, बोल और देसी अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है, जिससे यह 2026 के ट्रेंडिंग भोजपुरी गानों में शामिल होता नजर आ रहा है.

गाने के पीछे की टीम

भोजपुरी गाना ‘छिलत नइखे’ अपने शानदार म्यूजिक और टीम वर्क के चलते तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है. इस गाने को खुशी कक्कड़ ने अपनी दमदार आवाज दी है, वहीं इसके बोल गौतम राय काला नाग ने लिखे हैं. म्यूजिक विकाश यादव ने तैयार किया है, जो गाने को और भी आकर्षक बनाता है. वीडियो में क्वीन खुशी और अंकित सिंह की केमिस्ट्री देखने लायक है, जिसे दुर्गा अंशु ने कोरियोग्राफ किया है. अतुल बिहारी और राजन वर्मा की सिनेमैटोग्राफी गाने को विजुअली शानदार बनाती है, जबकि संदीप यादव की एडिटिंग इसे और भी प्रभावी बनाती है. इस गाने को अराध्या म्यूजिक जोन के बैनर तले रिलीज किया गया है, जो दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

खुशी कक्कड़ का करियर

भोजपुरी सिंगर Khushi Kakkar ने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं, जिन्होंने उन्हें इंडस्ट्री में खास पहचान दिलाई है. ‘राजा रंगबाज’, ‘नाच नागिन जैसन’ और ‘बना लेहब दुल्हनिया’ जैसे गाने फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं. इन गानों में खुशी कक्कड़ की दमदार आवाज और एनर्जी ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. खासकर उनके गानों का देसी अंदाज और कैची म्यूजिक युवाओं को खूब पसंद आता है, जिसकी वजह से उनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं और यूट्यूब पर मिलियन्स में व्यूज बटोरते हैं.

यह भी पढ़ें: गुड्डू रंगीला का नया गाना ‘गेहूं के कटईया’ हुआ वायरल, देसी अंदाज ने जीता दिल

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola