जरमुंडी में एक करोड़ से बनेगा डाकबंगला

Updated at : 24 Feb 2018 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
जरमुंडी में एक करोड़ से बनेगा डाकबंगला

निर्माण कार्य के लिए डीपीआर तैयार वित्तीय वर्ष 2017-18 में इसका निर्माण कराया जायेगा बासुकिनाथ : जरमुंडी मुख्य बाजार में एक करोड़ की लागत से भव्य डाकबंगला का निर्माण जिला परिषद द्वारा कराया जायेगा. जिला परिषद उपाध्यक्ष असीम मंडल, सांसद प्रतिनिधि सह जिप सदस्य जयप्रकाश मंडल तकनीकी कर्मियों के साथ पुराने एवं जीर्ण-शीर्ण डाकबंगला का […]

विज्ञापन

निर्माण कार्य के लिए डीपीआर तैयार

वित्तीय वर्ष 2017-18 में इसका निर्माण कराया जायेगा
बासुकिनाथ : जरमुंडी मुख्य बाजार में एक करोड़ की लागत से भव्य डाकबंगला का निर्माण जिला परिषद द्वारा कराया जायेगा. जिला परिषद उपाध्यक्ष असीम मंडल, सांसद प्रतिनिधि सह जिप सदस्य जयप्रकाश मंडल तकनीकी कर्मियों के साथ पुराने एवं जीर्ण-शीर्ण डाकबंगला का निरीक्षण किया. जिप उपाध्यक्ष श्री मंडल ने बताया कि जिला परिषद एजेंसी द्वारा इसका निर्माण कराया जायेगा. कार्यपालक अभियंता नथुराम ने बताया कि इसका डीपीआर तैयार कर लिया गया है, वित्तीय वर्ष 2017-18 में इसका निर्माण कराया जायेगा.
अगले कुछ दिनों में इसकी निविदा भी निकाल दी जायेगी. सांसद प्रतिनिधि सह जिप सदस्य ने बताया कि इसके निर्माण से यहां के लोगों को सुविधाएं प्राप्त होगी. यह सुसज्जित डाक बंगला बनेगा. मौके पर पंचायत समिति सदस्य श्रवण कुमार, मुकेश कुमार, संदीप राय आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola