राज्य में चल रही जमीन की लूट
Updated at : 10 Jan 2018 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

तीन माह में उखड़ी 118 करोड़ की सड़क सांसद प्रतिनिधि से शिकायत कर की जांच की मांग बासुकिनाथ : ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के कारण सड़क जर्जर हो गयी है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जरमुंडी प्रखंड के दलदली से बांसजोरा […]
विज्ञापन
तीन माह में उखड़ी 118 करोड़ की सड़क
सांसद प्रतिनिधि से शिकायत कर की जांच की मांग
बासुकिनाथ : ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के कारण सड़क जर्जर हो गयी है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जरमुंडी प्रखंड के दलदली से बांसजोरा सड़क से तीन माह में ही स्टोर व चिप्स उखड़ने लगा है. ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण मेसर्स चित्रा कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया गया था. ग्रामीण प्रयाग सिंह, दिलीप मंडल, पंचायत समिति सदस्य श्रवण कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान गोविंद मरीक, निर्मल मरीक, परेश कुमार मरीक ने बताया कि सड़क निर्माण होने के साथ ही खराब भी होने लगी. ग्रामीणों के शिकायत पर सांसद प्रतिनिधि सह जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश मंडल ने सड़क निर्माण का जायजा लिया. बताया कि शिकायत सांसद निशिकांत दूबे से भी की जायेगी.
बताया कि सड़क का निर्माण कार्य 13 अक्तूबर 2016 को शुरू हुआ व 12 अक्तूबर 2017 को पूरा हुआ था. सड़क का निर्माण 118. 93 लाख की लागत से 2.20 किलोमीटर रोड पूरा किया गया. पांच वर्ष का सामान्य अनुरक्षण की लागत 12.83 लाख है. लोगों ने बताया सड़क से जीएसबी उखड़ने के बाद आवाजाही में काफी परेशानी होती है. वाहनों के आवाजाही के दौरान धूल उड़ने लगती है. ग्रामीणों ने विभाग के कार्यपालक अभियंता से शिकायत कर मरम्मत की मांग की है. जिप सदस्य श्री मंडल ने जर्जर पथ की शिकायत सांसद निशिकांत दूबे व उपायुक्त मुकेश कुमार से करने की बात कही. सांसद पतिनिधि ने बताया कि नवनिर्मित सड़क की दशा देख संवेदक के साथ विभागीय अभियंता की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता है.
दलदली-बांसजोरा सड़क मरम्मत अवधि में है. ग्रामीणों की शिकायत पर जांच करा कर जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराया जायेगा.
विजय कुमार, कार्यपालक अभियंता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




