साइबर क्राइम मामले में तीन का बयान दर्ज

दुमका कोर्ट : दुमका जिले के तालझारी थाना पुलिस ने तालझारी बाजार के एक मोबाइल दुकानदार पंचानंद दत्ता की गिरफ्तारी के बाद इस मामले के तीन गवाहों का शुक्रवार को सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया. गवाह कुर्बान मिया, भुनेश्वर दास व रामदेव सोरेन का बयान न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार मिश्रा की […]
दुमका कोर्ट : दुमका जिले के तालझारी थाना पुलिस ने तालझारी बाजार के एक मोबाइल दुकानदार पंचानंद दत्ता की गिरफ्तारी के बाद इस मामले के तीन गवाहों का शुक्रवार को सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया. गवाह कुर्बान मिया, भुनेश्वर दास व रामदेव सोरेन का बयान न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार मिश्रा की अदालत में लिया गया. तीनों ने बताया कि उन्हें एक फोन आया था कि आधार से मोबाइल को लिंक करा लीजिए. नहीं तो फोन नहीं लगेगा. इसके बाद हमलोग सनातन दत्ता की दुकान पर जाकर सिम को लिंक कराया. इसके लिए उनसे 110 रुपये ली गयी थी. दिसंबर में पुलिस आयी और बतायी कि उनके नंबर से साइबर क्राइम हुआ था. पुलिस आधार के बारे में भी पूछ रही थीं. उन्होंने शक जताया कि पंचानंद दत्ता ने ही ऐसा किया होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




