गैंगरेप मामले में 16 पर आरोप गठित

Updated at : 05 Jan 2018 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
गैंगरेप मामले में 16 पर आरोप गठित

6 सितंबर को आदिवासी युवती के साथ हुई थी घटना चार-पांच लड़कों ने घेर कर बनाया था हवस का शिकार सेशन जज चतुर्थ की अदालत ने सुनाया फैसला दुमका कोर्ट : दुमका के दिग्घी में 6 सितंबर 2017 को अपने पुरुष मित्र के साथ सैर पर निकली एक आदिवासी युवती के साथ हुए गैंगरेप कांड […]

विज्ञापन

6 सितंबर को आदिवासी युवती के साथ हुई थी घटना

चार-पांच लड़कों ने घेर कर बनाया था हवस का शिकार
सेशन जज चतुर्थ की अदालत ने सुनाया फैसला
दुमका कोर्ट : दुमका के दिग्घी में 6 सितंबर 2017 को अपने पुरुष मित्र के साथ सैर पर निकली एक आदिवासी युवती के साथ हुए गैंगरेप कांड में जेल में बंद 16 आरोपितों के खिलाफ आरोप गठित कर दिया गया है. यह मामला जिला व सत्र न्यायाधीश चतुर्थ एसएन मिश्रा की अदालत में चल रहा है. गुरुवार को सभी आरोपियों को जेल से न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां उन पर गठित आरोप आरापियों को सुनाया गया. आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता से इनकार किया. मामले में न्यायालय ने अभियोजन को अब साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा है.
उल्लेखनीय है कि सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना छह सितंबर को देर शाम श्रीअमड़ा मोड़ से ग्राम दिग्घी जानेवाली सड़क से कुछ दूरी पर एक सुनसान मैदान में हुई थी. 19 वर्षीय पीड़िता अपने ब्वॉय फ्रेंड के साथ घूमने के लिए गयी थी. शाम करीब सात बजे लौट रही थी. शौच के लिए पीड़िता रुकी थी. वहां मौजूद चार-पांच लड़कों ने दोनों को घेर लिया. चार हजार रुपये व मोबाइल यह कह कर मांगा कि तुम लोग गलत काम करने आए हो. पीड़िता और उसके दोस्त के साथ मारपीट की.
फोन कर बुलाने पर पहले स्कूटी से दो-तीन लड़के वहां पहुंचे. इधर पैदल और बाइक से 10-12 अन्य लड़के भी पहुंचे. सभी ने पीड़िता और उसके दोस्त को घेर लिया था. एक-एक कर आधे दर्जन लड़कों ने पीड़िता के साथ रेप किया था. उन सभी के विरुद्ध दुमका मुफस्सिल थाना में भादवि के धारा 323, 341, 342, 387, 376(डी), 504, 506,201 आर 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. 17 में से 16 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जो आरोपी इस मामले में जेल में हैं, उनमें दानियल किस्कू,सदाम अंसारी, अनिल राणा,कुर्बान अंसारी, सूरज सोरेन, शहबाज अंसारी, जियाउल अंसारी, इमरान अंसारी, शैलेंद्र मरांडी, जयप्रकाश हेम्ब्रम, सुमन सोरेन, अलविनुस हांसदा, मार्शल मुर्मू, सुभाष हांसदा, जॉन मुर्मू एवं हाबिल टुडूइ शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola