मसलिया में शराब पीने से तीन लोगों की मौत

Updated at : 04 Jan 2018 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
मसलिया में शराब पीने से तीन लोगों की मौत

मरनेवालों में दो देवघर के पहली जनवरी को ही शराब पीया था तीनों ने शराब पीने के दूसरे दिन से ही बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान हुई तीनों की मौत नये साल का जश्न मनाने ससुराल गये थे पालोजाेरी के शैलेश व सारठ के रामबाबू मुर्मू दलाही (दुमका) : मसलिया थाना क्षेत्र के गाड़ापाथर गांव […]

विज्ञापन

मरनेवालों में दो देवघर के

पहली जनवरी को ही शराब पीया था तीनों ने
शराब पीने के दूसरे दिन से ही बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान हुई तीनों की मौत
नये साल का जश्न मनाने ससुराल गये थे पालोजाेरी के शैलेश व सारठ के रामबाबू मुर्मू
दलाही (दुमका) : मसलिया थाना क्षेत्र के गाड़ापाथर गांव में शराब पीने से बुधवार को तीन व्यक्तियों की इलाज के दौरान मौत हो गयी. एक युवक की हालत गंभीर है. बताया जाता हैकि मसलिया थाना क्षेत्र के गाड़ापाथर गांव के जयदेव मुर्मू (40) अपने दोस्तों के साथ एक जनवरी को शराब पीया था. मंगलवार की शाम से जयदेव मुर्मू की तबीयत बिगड़ी और वह उल्टी करने लगा. बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिये सदर अस्पताल दुमका भेज दिया.
इधर, जयदेव के साथ शराब पीनेवालों में शैलेश बेसरा (23) बिराजपुर, थाना पालाेजोरी व रामबाबू मुर्मू (25) बड़ाताड़, थाना सारठ की भी बुधवार को मौत हो गयी. ये दोनों एक जनवरी को गाड़ापाथर अपने ससुराल पहुंचे थे और साथ में ही जश्न मना रहे थे. शैलेश की तबियत दो जनवरी की सुबह से खराब होने लगी तो परिजनों ने इलाज कराया. इलाज के दौरान शैलेश की मौत हो गयी. उधर बाबूराम मुर्मू की भी तबीयत मंगलवार से बिगड़ी और दम तोड़ दिया. वहीं आसना गांव के राजेश हांसदा की भी तबीयत खराब है, जिसका इलाज बड़जोरी में चल रहा है. उसकी स्थिति नाजुक है. बताया जा रहा कि सभी लोग अंग्रेजी शराब पीये थे. शराब एक ही दुकान से खरीदी गयी थी.
एक जनवरी से ही ये लोग जश्न मना रहे थे. आशंका है कि शराब पीने से मौत हुई है. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण व सत्यता का पता लग पायेगा.
– कुंदनकांत बिमल, थाना प्रभारी मसलिया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola