टमाटर की खेती कर खरीदा चार पहिया वाहन

रानीश्वर : मेहनती लोगों के लिए कृषि कार्य आज के समय में भी आमदनी का अच्छा विकल्प है. जमीन की कमी या पूंजी का अभाव भी इसमें कोई बाधा नहीं है. ऐसा साबित कर दिया है रानीश्वर के कुछ मेहनतकश युवा किसानों ने. अच्छी पढ़ाई करने के बाद सब्जी की खेती कर जिंदगी संवार रहे […]
रानीश्वर : मेहनती लोगों के लिए कृषि कार्य आज के समय में भी आमदनी का अच्छा विकल्प है. जमीन की कमी या पूंजी का अभाव भी इसमें कोई बाधा नहीं है. ऐसा साबित कर दिया है रानीश्वर के कुछ मेहनतकश युवा किसानों ने. अच्छी पढ़ाई करने के बाद सब्जी की खेती कर जिंदगी संवार रहे हैं. सुखजोड़ा गांव के किसान नरेश मंडल ने सिर्फ टमाटर कर खेती कर अच्छी आमदनी की है. एक छोटा चार पहिया वाहन इसी टमाटर की उपज से खरीदी है.
चार पहिया वाहन के माध्यम से ही अपनी उपज को दूर की मंडी तक पहुंचा कर ज्यादा मुनाफा कमा रहे हैं. जमीन में सोना उगा रहे हैं. सिंचित क्षेत्र हो या असिंचित. विभिन्न गांवों के युवा अपनी जमीन पर या लीज की जमीन लेकर खेती कर अच्छी आमदनी कर रहे हैं. असिंचित क्षेत्र रहने पर ऐसे युवा पंप सेट के सहारे नदी व जोरिया से पटवन कर सालों भर खेती कर रहे हैं. खरीफ की तुलना में रबी खेती तथा सब्जी उत्पादन में ज्यादा लाभ है. ऐसे युवा सब्जी उत्पादन में भी अपना खूंटा गाढ़ रहे हैं. सब्जी की खेती में नांदना, सुखजोड़ा, कुमिरखाला, कुमिरदहा, महिशबाथान, जामग्राम आदि गांवों के किसान अग्रणी है. खेती के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए नांदना गांव के किसान सुशील चंद्र मांझी को राज्य स्तर पर पुरस्कृत भी किया गया था. तत्कालीन कृषि मंत्री नलीन सोरेन के हाथों श्री मांझी सम्मानित हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




