शहर के सभी घरों को मिलेंगे दो-दो डस्टबिन
Updated at : 03 Jan 2018 5:49 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : नगर परिसद ने शहरी क्षेत्र के सभी घरों में निःशुल्क दो-दो डस्टबिन दिया जायेगा. इसमें एक नीला व दूसरा हरे रंग का होगा. नीले डस्टबिन में सूखा कचरा तथा हरे डस्टबिन में गीला कचरा डाला जायेगा. प्लास्टिक, कांच, पन्नी आदि कचरा नीले कूड़ादान में, जबकि भोजन, सब्जी, फल के छिलके हरे कूड़ेदान में […]
विज्ञापन
दुमका : नगर परिसद ने शहरी क्षेत्र के सभी घरों में निःशुल्क दो-दो डस्टबिन दिया जायेगा. इसमें एक नीला व दूसरा हरे रंग का होगा. नीले डस्टबिन में सूखा कचरा तथा हरे डस्टबिन में गीला कचरा डाला जायेगा. प्लास्टिक, कांच, पन्नी आदि कचरा नीले कूड़ादान में, जबकि भोजन, सब्जी, फल के छिलके हरे कूड़ेदान में डाले जायेंगे.
इससे उपलब्ध स्त्रोत पर ही कूड़े को पृथक करने का प्रयास किया जा सकेगा. कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी ने बताया कि घरों से कूड़ा उठाव के लिए प्रत्येक दिन एक रुपये के हिसाब से एक माह का 30 रुपये दर निर्धारित की गयी है. डस्टबीन के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए जिन घरों में डस्टबीन का इस्तेमाल किया जायेगा, उनसे एक माह का उठाव शुल्क नहीं लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




