श्रीविधि तकनीक से गेहूं की खेती करने की दी जानकारी

Updated at : 25 Dec 2017 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
श्रीविधि तकनीक से गेहूं की खेती करने की दी जानकारी

बासुकिनाथ : बेहतर तरीके से खेती कर ज्यादा पैदावार प्राप्त करने को लेकर भालकी में कृषक गोष्ठी का आयोजन हुआ. किसानों को उन्नत खेती की जानकारी मिली. बेहतर खेती के लिए वैज्ञानिक तकनीक से अवगत कराया गया. श्रीविधि से गेंहू की खेती करने व कम लागत में अधिक उपज प्राप्त करने के तरकीब बताये गये. […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : बेहतर तरीके से खेती कर ज्यादा पैदावार प्राप्त करने को लेकर भालकी में कृषक गोष्ठी का आयोजन हुआ. किसानों को उन्नत खेती की जानकारी मिली. बेहतर खेती के लिए वैज्ञानिक तकनीक से अवगत कराया गया. श्रीविधि से गेंहू की खेती करने व कम लागत में अधिक उपज प्राप्त करने के तरकीब बताये गये.

बीएओ अक्षय कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने, जैविक खाद का इस्तेमाल करने, मिट्टी जांच, मृदा कार्ड, बीजोपचार आदि के बारे में जानकारी दी गयी. किसान खेती करने से पहले मिट्टी की जांच कर उसकी उर्वरा शक्ति का जांच लें. बीटीएम ने फसल में लगनेवाली बीमारी व उसके रोकथाम के बारे में बताया गया. पशुपालन, गव्य विकास आदि की भी जानकारी लोगों को उपलब्ध कराया गया. प्रगतिशील मछली पालकों को मछली पालन के बारे में भी जानकारी दी. मौके पर कृषक मित्र निर्मल राय, मनोज किस्कू आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola