कागज पर नहीं, जमीन पर दिखे योजना

Updated at : 23 Dec 2017 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
कागज पर नहीं, जमीन पर दिखे योजना

अल्टीमेटम. इंडोर स्टेडियम में डीसी ने की पंचायतवार योजनाओं की समीक्षा गलत करनेवालों काे दिखायी जायेगी सही जगह: डीसी अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का दिया निर्देश कई पंचायत ऐसे, जहां की स्थिति चिंताजनक स्कूलों में लगाया जायेगा हैंड वाशिंग यूनिट दुमका : दुमका जिला के पंचायतों-गांवों में संचालित में योजनाओं की वृहद […]

विज्ञापन

अल्टीमेटम. इंडोर स्टेडियम में डीसी ने की पंचायतवार योजनाओं की समीक्षा

गलत करनेवालों काे दिखायी जायेगी सही जगह: डीसी
अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का दिया निर्देश
कई पंचायत ऐसे, जहां की स्थिति चिंताजनक
स्कूलों में लगाया जायेगा हैंड वाशिंग यूनिट
दुमका : दुमका जिला के पंचायतों-गांवों में संचालित में योजनाओं की वृहद समीक्षा सह कार्यशाला का आयोजन इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को किया गया. इसमें प्रशासनिक पदाधिकारियों के अलावा सभी मुखिया, पंचायत सेवक, बीपीओ व पंचायत व प्रखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित थे. कार्यशाला में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, 14वीं वित्त आयोग व ओडीएफ पर विस्तृत रूप से चर्चा की. डीसी मुकेश कुमार ने सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने की अपील की. कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम घर तक पहुंचे. उन्होंने कहा कि कुछ पंचायतों में योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो रहा है,
लेकिन कई पंचायत ऐसे भी हैं, जहां विकास कार्यों की स्थिति चिंताजनक है. उसमें सुधार लाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मनरेगा को लेकर लगातार शिकायत प्राप्त हो रही है. मनरेगा में बिचौलिये की भूमिका को खत्म करने की जरूरत है. कई बार पुरानी योजनाओं को ही नया कर दिखा कर उसे प्रस्तुत कर देने का मामला सामने आया है. ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है.
उन्होंने कहा कि जिन्होंने गलत किया है उन्हें उनकी सही जगह अवश्य दिखायी जायेगी. सरकार का प्रयास है कि विकेंद्रीकृत प्रणाली से योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाये. सहभागिता के साथ विकास हो, ताकि विकास दिखे. कहा कि क्रियान्वयन में या कर्तव्य के निर्वहन करने में परेशान करता है, तो सीधे उनसे शिकायत की जाय. बेहद जरूरी है कि मनोबल ऊंचा रखकर कार्य करें. सिर्फ कागज पर योजना नहीं दिखे, जमीन पर योजना दिखे. टीम भावना के साथ आपस में समन्वय बना कर कार्य करें. उन्होंने कहा 12000 शौचालय में अगर कोई लाभुक से 12 पैसे मांगेगा, तो जिला प्रशासन उससे सख्ती से निबटेगी. उन्होंने पंचमार्ट खुलने से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आने की उम्मीद जतायी. उन्होंने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष तथा इस वित्तीय वर्ष को मिलाकर दुमका जिला में कुल 30000 आवास तथा डेढ़ लाख शौचालय का निर्माण किया जाना है. डीडीसी शशि रंजन ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की तथा बीडीओ, प्रधान सहायक, सहायक, अनुसेवक, पंचायत सचिव, जनसेवक आदि जिला स्तर के कर्मियों को उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया. कार्यक्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी शिव नारायण यादव भी मौजूद थे.
हर ब्लॉक में खरीदे जायेंगे दो वाटर टैंकर
उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि प्रखंड में कम से कम दो वाटर टैंकर की व्यवस्था हमेशा रखें. अगर नहीं है तो क्रय कर लें. जिला स्तर से वाटर टैंकर के लिए एक दर निर्धारित की जायेगी. उसी दर पर टैंकर क्रय करें. उन्होंने कहा कि विद्यालय के भीतर हैंड वाशिंग यूनिट लगायी जायेगी. कहा कि मुखिया के जरिये रामगढ़ प्रखंड के सभी विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्रों में 14वीं वित्त आयोग की राशि से हैंड वाशिंग यूनिट लगेगा. 14वीं वित्त आयोग की राशि से पूरे जिले में अभियान चला कर सभी विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में हैंड वाशिंग यूनिट लगाया जाये. मजदूरी के लिए कोई भी व्यक्ति पलायन ना करें. एक अभियान चलाकर पलायन मुक्त जिला बनाने का कार्य करें. उन्होंने कहा कि जो पंचायत सेवक, मुखिया आदि बेहतर कार्य करेगा उन्हें भी सम्मानित किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola