तीन घाटों से बालू उठाव रद्द

दुमका : जिले के उपायुक्त मुकेश कुमार की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स व जिलास्तरीय पर्यावरण निर्धारण प्राधिकार तथा जिला स्तरीय विषेषज्ञ आकलन समिति की बैठक आयोजित की गयी. माह मार्च 2017 में जामा अंचल के पलासी बालूघाट, जरमुंडी अंचल के पेटसार बालूघाट, रानीश्वर अंचल के पाथरा बालूघाट में मशीनों द्वारा अवैध बालू उठाव किया […]
दुमका : जिले के उपायुक्त मुकेश कुमार की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स व जिलास्तरीय पर्यावरण निर्धारण प्राधिकार तथा जिला स्तरीय विषेषज्ञ आकलन समिति की बैठक आयोजित की गयी. माह मार्च 2017 में जामा अंचल के पलासी बालूघाट, जरमुंडी अंचल के पेटसार बालूघाट, रानीश्वर अंचल के पाथरा बालूघाट में मशीनों द्वारा अवैध बालू उठाव किया गया था.
इसमें उपायुक्त ने उपरोक्त बालूघाटों नियम का उल्लंघन के तहत बालूघाटों से बालू उठाव को रद्द कर दिया है. बैठक उन्होंने कहा कि नेवैली लिग्नाईटेड कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा गोपीकांदर प्रखंड के पचुवाड़ा साउथ कोल ब्लॉक के अन्वेषन कार्य फरवरी 2018 में शुरू किया जायेगा. प्रथम चरण में गैर वनभूमी में बोरहोल का कार्य करेंगे. बैठक में उपायुक्त मुकेश कुमार, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार, अपर समाहर्ता इन्दू गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, जिला खनन पदाधिकारी दिलीप तांती एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




