Khatron Ke Khiladi 15: शूटिंग से पहले कंटेस्टेंट्स को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट, ये नाम हैं चर्चा में
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 07 Apr 2026 6:03 PM
खतरों के खिलाड़ी 15 के संभावित कंटेस्टेंट, फोटो- इंस्टाग्राम
Khatron Ke Khiladi 15 की शूटिंग जून 2026 में शुरू होने वाली है. ऐसे में जानिए कौन-कौन से टीवी और रियलिटी स्टार्स इस स्टंट शो में नजर आ सकते हैं.
Khatron Ke Khiladi 15: ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 15वां सीजन जल्द ही आने वाला है. फरवरी 2026 में Colors TV ने ऑफिशियल तौर पर ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की अनाउंसमेंट कर दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. ऐसे में अगर आप भी इस स्टंट रियलिटी शो के लिए एक्साइटेड हैं, तो आइए जानते हैं कि कौन-कौन से स्टार्स इस सीजन में नजर आ सकते हैं और कब से शो की शूटिंग शुरू होने वाली है.
खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 संभावित कंटेस्टेंट्स (Tentative Contestants)
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, इस सीजन में गौरव खन्ना, अविनाश मिश्रा, ईशा मालविया, अंकित गुप्ता, फरहाना भट्ट, दिग्विजय राठी, मनीषा रानी, हर्ष गुज्राल, प्रणाली राठोड़, अभिषेक बाजाज, अरबाज पटेल जैसे टीवी स्टार्स और रियलिटी फेवरेट्स नजर आ सकते हैं. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कंटेस्टेंट्स को अनाउंस नहीं किया है, लेकिन इन नामों की चर्चा ने फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.
कब और कहां होगा शूट?
Siasat.com की रिपोर्ट के अनुसार, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जून 2026 में शुरू होगा. शो का शूट फिर से साउथ अफ्रीका के केप टाउन में होगा, जो अपने मुश्किल रास्तों और खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है. जो कंटेस्टेंट्स फाइनल होंगे, वे मई के आखिरी हफ्ते में वहां के लिए रवाना हो सकते हैं.
यह शो अमेरिकी सीरीज ‘फियर फैक्टर’ का इंडियन एडाप्टेशन है और हमेशा से अपने खतरनाक स्टंट्स और रोमांचक ट्विस्ट्स के लिए पॉपुलर रहा है.
पिछले सीजन में कौन था विनर?
‘खतरों के खिलाड़ी 14’ 2024 में आया था और इसे करण वीर मेहरा ने जीता था. अब 15वें सीजन से फैंस को और बड़े स्टंट्स, मुश्किल चैलेंज और रोमांचक कंटेस्टेंट्स देखने की उम्मीद है.
किस OTT पर स्ट्रीम होगा शो?
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ टीवी के अलावा OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी स्ट्रीम किया जाएगा. यानी आप इसे कहीं भी और कभी भी आसानी से देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Matka King Trailer: कॉटन मजदूर से देश के सबसे बड़े जुआ कारोबारी बने विजय वर्मा, ‘मटका किंग’ का ट्रेलर रिलीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










