40 हजार उड़ाने वाला साइबर आरोपित गया जेल

Updated at : 30 Nov 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
40 हजार उड़ाने वाला साइबर आरोपित गया जेल

देवघर के मोहनपुर गांव मटकरा से सुमेश्वर तांती को गिरफ्तार बासुकिनाथ : जरमुंडी थाना क्षेत्र के बनवारा गांव निवासी नीमाय चंद्र मंडल के बैंक खाते से कुछ दिन पूर्व साइबर अपराधी ने बैंक मैनेजर बताकर 39,998 रुपये उड़ा लिये थे. जिसे लेकर देवघर के थाना मोहनपुर क्षेत्र के गांव मटकरा से सुमेश्वर तांती को पुलिसे […]

विज्ञापन

देवघर के मोहनपुर गांव मटकरा से सुमेश्वर तांती को गिरफ्तार

बासुकिनाथ : जरमुंडी थाना क्षेत्र के बनवारा गांव निवासी नीमाय चंद्र मंडल के बैंक खाते से कुछ दिन पूर्व साइबर अपराधी ने बैंक मैनेजर बताकर 39,998 रुपये उड़ा लिये थे. जिसे लेकर देवघर के थाना मोहनपुर क्षेत्र के गांव मटकरा से सुमेश्वर तांती को पुलिसे ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं मामले में पूर्व में ही एक अन्य साइबर अपराधी महेश कुमार तांती को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. जानकारी के मुताबिक पीड़ित श्री मंडल का बैंक खाता वनांचल ग्रामीण बैंक बासुकिनाथ में है. पुलिस निरीक्षक विष्णुदेव चौधरी ने बताया कि गत दिनों पीड़ित को साइबर अपराधी ने मैनेजर बनकर फोन कर एटीएम नंबर लिया.
इसके बाद चार बार अपराधी द्वारा पीड़ित से ओटीपी लेकर क्रमश: 9,999 की राशि दो बार, एक बार 18 हजार एवं एक बार दो हजार की राशि उसके बैंक खाते से निकासी कर ली. पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधी के खाते में इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा ही पैसे जमा होते थे. ज्ञात हो कि इलाके में साइबर अपराध में अनेक युवक संलिप्त हैं. पुलिस प्रशासन एवं बैंक द्वारा बार-बार खाताधारियों को अपने बैंक खाता से संबंधित जानकारी फोन पर किसी को नहीं देने की चेतावनी के बावजूद भी लोग साइबर अपराधियों के चंगुल में फंसकर शिकार हो रहे हैं. क्षेत्र में अशिक्षा एवं बैकिंग जागरूकता के अभाव में लगातार इस तरह की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है. बैंक द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola