महिला ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार
Updated at : 29 Nov 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

एक लाख रुपये को लेकर प्रताड़ित करने का अारोप मृतका के भाई ने थाने में दिया आवेदन शिकारीपाड़ा : प्रखंड पंचायत के उप मुखिया सरोज साहा की 27 वर्षीय पत्नी बुनी कुमारी साहा ने फांसी लगाकर जान दे दी है. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया तथा थाने […]
विज्ञापन
एक लाख रुपये को लेकर प्रताड़ित करने का अारोप
मृतका के भाई ने थाने में दिया आवेदन
शिकारीपाड़ा : प्रखंड पंचायत के उप मुखिया सरोज साहा की 27 वर्षीय पत्नी बुनी कुमारी साहा ने फांसी लगाकर जान दे दी है. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया तथा थाने ले आयी. मृतका के भाई ढाका निवासी आस्तिक साहा ने सरोज साहा व सास लतिका देवी के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया. आस्तिक साहा ने बताया कि मंगलवार को सरोज साहा ने सूचना दी की तुम्हारी दीदी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. शिकारीपाड़ा पहुंचने पर देखे कि दीदी का शव जमीन पर पड़ा हुआ है. शव को देखने में लगा कि मेरी दीदी को मार कर रस्सी से टांग दिया है. एक वर्ष से एक लाख रुपये की मांग को लेकर हमेशा दीदी को प्रताड़ित किया करता था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सरोज साहा को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




