रिटायर्ड जवान के खाते से 19 लाख की साइबर ठगी

दुमका कोर्ट : साइबर ठगी गिरोह ने एक सेवानिवृत्त जवान को बड़ा चूना लगाया है और 19 लाख रुपये उसके खाते से उड़ा लिया है. इतनी बड़ी साइबर ठगी का यह मामला हाल के दिनों का और संभवत: इलाके का पहला मामला है. ठगी का शिकार बना बीएमपी का सेवानिवृत्त जवान हरि नारायण दास इसी […]
दुमका कोर्ट : साइबर ठगी गिरोह ने एक सेवानिवृत्त जवान को बड़ा चूना लगाया है और 19 लाख रुपये उसके खाते से उड़ा लिया है. इतनी बड़ी साइबर ठगी का यह मामला हाल के दिनों का और संभवत: इलाके का पहला मामला है. ठगी का शिकार बना बीएमपी का सेवानिवृत्त जवान हरि नारायण दास इसी जिले के सदर प्रखंड के राजबांध गांव का रहने वाला है. उसने बताया कि साल भर पहले ही नवंबर 2016 में वह बिहार के कटिहार से सेवानिवृत्त हुआ था.
सेवानिवृति के लाभ के रूप में उसे बीस लाख रुपये चंद दिनों पहले ही मिले थे. उसके बाद ही उसके मोबाइल पर फोन आया था और फोन करने वाले साइबर अपराधी ने उससे कहा कि वह बैंक का मैनेजर बोल रहा है. उसने उसे केवाइसी की बात कह कर एटीएम बंद हो जाने की जानकारी दी और झांसे में लेकर एटीएम कार्ड का सोलह अंकों वाला नंबर और उनका गुप्त कोड पूछ लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




