बंदोबस्त कर्मियों की संपत्ति की हो जांच

Updated at : 25 Nov 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
बंदोबस्त कर्मियों की संपत्ति की हो जांच

रोष. बंदोबस्त विभाग में अनियमितता के विरोध में ग्राम प्रधानों ने दिया धरना, कहा दुमका : संताल परगना के बंदोबस्त कार्यालय में व्याप्त अनियमितताओं के विरुद्ध ग्राम प्रधान मांझी संगठन ने शुक्रवार को एक दिवसीय धरना दिया तथा बंदोबस्ती कार्य में हो रही गड़बड़ी को दूर करने के लिए राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग […]

विज्ञापन

रोष. बंदोबस्त विभाग में अनियमितता के विरोध में ग्राम प्रधानों ने दिया धरना, कहा

दुमका : संताल परगना के बंदोबस्त कार्यालय में व्याप्त अनियमितताओं के विरुद्ध ग्राम प्रधान मांझी संगठन ने शुक्रवार को एक दिवसीय धरना दिया तथा बंदोबस्ती कार्य में हो रही गड़बड़ी को दूर करने के लिए राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव को ज्ञापन भेजा. धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान मांझी संगठन के प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल ने सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मो जलील अंसारी के पदस्थापन की तिथि से लेकर वर्तमान अवधि तक निष्पादित सभी अभिलेखों एवं निष्पादित वादों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की.
उन्होंने कहा कि ढ़ाई साल पहले विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भी अनुपालन नहीं किया जा रहा है. श्री मंडल ने प्रधानी जोत जमीन में अंतिम प्रकाशन पर्चा में वर्तमान ग्राम प्रधान का नाम दर्ज करने, साविक जमाबंदी नंबर, साविक रकवा व साविक लगान दर्ज करने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि बंदोबस्त कार्यालय में कई कर्मचारी एक ही जगह पर वर्षों से जमे हुए हैं, उनका स्थानांतरण किया जाना चाहिए. उन्होंने बंदोबस्त में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों की संपति की भी जांच कराने व अंतिम परचा प्रकाशन के न्यायालय का शिविर दुमका मुख्यालय में लगाये जाने की मांग की है.
कहा, कई कर्मचारी एक ही जगह पर वर्षों से जमे हुए हैं, अविलंब उनका स्थानांतरण किया जाय
अंतिम पर्चा में वर्तमान ग्राम प्रधान का नाम, साविक जमाबंदी नंबर, रकवा व लगान दर्ज हो
ये सभी थे मौजूद
धरना-प्रदर्शन में जिला सचिव भीम सोरेन, विभूति भूषण यादव, मुकेश कुमार मिश्र, छविनाथ मंडल, रुसोराम बास्की, अजीत कुमार मिश्र, इंगलिश लाल मरांडी, निर्मल कुमार रक्षित, बनमाली राउत, पुलिस मरांडी, देवी हांसदा, राहिल रीता मुर्मू, बाहा टुडू, सोनोती मुर्मू, सोनामुनी मुर्मू, शांति देवी, फूल हेंब्रम, मीरु हांसदा, शिव कुमार हांसदा, एलिजाबेथ सोरेन, पानिखली टुडू, ललिता हेंब्रम, ढेना मुर्मू, सुकुरमुनी मुर्मू, शांति देवी, बुधन राय, बलदेव राय, बाबूलाल राय, मल्लिक मरांडी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola