समाज में महिलाओं की भूमिका अग्रणी
Updated at : 25 Nov 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यक्रम. नारी शक्ति महिला संघ द्वारा आयोजित आमसभा को जिप अध्यक्ष ने किया संबोधित, कहा महिलाएं हर क्षेत्र में दिखा रही अपनी प्रतिभा, पुरुषों संग कंधा से कंधा मिला कर चल रही शिकारीपाड़ा : प्रखंड मुख्यालय में नारी शक्ति महिला संघ द्वारा पानो मरांडी की अध्यक्षता में आमसभा का आयोजन किया गया. अवसर पर जिला […]
विज्ञापन
कार्यक्रम. नारी शक्ति महिला संघ द्वारा आयोजित आमसभा को जिप अध्यक्ष ने किया संबोधित, कहा
महिलाएं हर क्षेत्र में दिखा रही अपनी प्रतिभा, पुरुषों संग कंधा से कंधा मिला कर चल रही
शिकारीपाड़ा : प्रखंड मुख्यालय में नारी शक्ति महिला संघ द्वारा पानो मरांडी की अध्यक्षता में आमसभा का आयोजन किया गया. अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष जोयस बेसरा ने नारी सशक्तिकरण की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पुरुष प्रधान हमारे समाज में घर में मुख्य भूमिका में महिला होती है. महिलाओं को अपने घर में मसरूम बनाने, बत्तख पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन जैसी छोटे-मोटे कारोबार शुरू करना चाहिए. जिससे परिवार को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ मजदूरी के लिए अन्यत्र पलायन नहीँ करना पड़ेगा. साथ ही पारिवारिक कलह की संभावना कम हो जायेगी.
महिला सशक्तीकरण का उदाहरण देते हुए जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बेसरा ने बताया कि आज महिला हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है. इस क्षेत्र के महिलाएं भी अपने बच्चों को स्कूटी पर बैठाकर स्कूल पहुंचाती है. नारी शक्ति महिला संघ के कोषाध्यक्ष अल्पना गोराई ने संघ की आय व्यय का भी ब्योरा प्रस्तुत किया. मौके पर सीओ अजफर हसनैन, डीपीएम पंकज सिंह, प्रदान के स्मृति रेखा जैना, प्रिंस सिंह, शाहनवाज अंसारी व नारी शक्ति महिला संघ के महिलाए उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




