धू-धू कर जलती दुकान देखते रह गये बेबस व्यवसायी

Updated at : 24 Nov 2017 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
धू-धू कर जलती दुकान देखते रह गये बेबस व्यवसायी

अग्निकांड. चालीस फिट ऊंची लपटों के समीप जाना नहीं था किसी के बस में, लोग बन गये मूकदर्शक बासुकिनाथ : बाबा फौजदारीनाथ मंदिर समीप मुख्य बाजार में बीती देर रात करीब डेढ़ बजे दुकानों में आग लग गयी. भीषण आग की लपटों में कुल 25 दुकानों की करीब एक करोड़ की संपत्ति जलकर खाक हो […]

विज्ञापन

अग्निकांड. चालीस फिट ऊंची लपटों के समीप जाना नहीं था किसी के बस में, लोग बन गये मूकदर्शक

बासुकिनाथ : बाबा फौजदारीनाथ मंदिर समीप मुख्य बाजार में बीती देर रात करीब डेढ़ बजे दुकानों में आग लग गयी. भीषण आग की लपटों में कुल 25 दुकानों की करीब एक करोड़ की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. आग की लपटें करीब चालीस फीट ऊंची थी. बारातियों द्वारा सड़क पर देर रात जमकर आतिशबाजी किये जाने के कारण दुकानों में लगी आग है.
आग पर काबू पाने के लिए देवघर व दुमका से अग्निशमन की तीन गाड़ी बासुकिनाथ पहुंची. स्थानीय प्रशासन व ग्रामीणों की सहायता से आग को बुझाया जा सका. दुकान में लगी आग इतनी भीषण थी की उसे बुझाने में अग्निशमन के कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. करीब ग्यारह बजे दिन तक आग धू-धू कर जलती रही. तीन अग्निशमन गाड़ी की सहायता से आग पर काबू पाया जा सका.
इन्होंने लगायी मदद की गुहार
अग्निकांड में पीड़ित दुकानदारों ने विधायक एवं अधिकारियों को आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी है. पीड़ित दुकानदार मंटू प्रसाद गुप्ता, सुरोजित मंडल, मुन्ना साह, जगन्नाथ महतो, आशुतोष पंडा, सुचित मंडल, युगल ठाकुर, बम बम सेन, सनातन सेन, संजय कुमार गुप्ता, संजीव मंडल, मुकेश कुमार गुप्ता,
नवल किशोर गुप्ता, मो मनोवर, पिंटू मंडल, अशोक सेन, तारा देवी, गोपाल साह, कन्नी देवी, माधोवती देवी, हेमा देवी, संजय कुमार सेन, उज्ज्वल कुमार पांडेय, संकलवती देवी आदि दुकानदारों ने आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है.
देवघर व दुमका से दमकल को पहुंचने में लग गये दो घंटे, एक-एक पल लोगों को काटना हो रहा था मुश्किल
अग्निकांड में तीन युवक भी घायल
दुकानों में लगी आग बुझाने के दौरान आग की लपटों से तीन युवक आंशिक रूप से जल गये. बासुकिनाथ निवासी घायल मिथुन पंडा, निरंजन संतरा एवं बंटी राव आग बुझाने के क्रम में जल गया. नपं अध्यक्ष मंटू लाहा ने सीएचसी में ले जाकर इलाज कराया. इलाज हेतु प्रशासन से मदद मांगी. आग लगने की सूचना मिलते ही विधायक बादल पत्रलेख, डीडीसी शशि रंजन, आरक्षी अधीक्षक मयूर पटेल, अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार, अपरसमाहर्त्ता इंदु गुप्ता, अंचलाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, बीडीओ राजेंश डुंगडुंग, पुलिस निरीक्षक विष्णुदेव चौधरी, सांसद प्रतिनिधि जयप्रकाश मंडल, रविकांत मिश्रा, कुंदन पत्रलेख, गौरवकांत प्रसाद, आरजीपीआरएस के संतालपरगना समन्वयक डॉ अमित कुमार झा आदि पहुंचे.
रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न
बासुकिनाथ भीषण अग्निकांड में करीब 200 लोगों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गयी है. ये सभी लोग पूर्ण रूप से दुकान से ही अपने व परिवार की रोटी का जुगाड़ करते थे. दो बड़े व्यवसायी नवल कुमार साह एवं मुकेश कुमार साह की करीब 25 लाख की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. छोटे-छोटे दुकानदार समान खरीद कर बेचता व लाभ से परिवार का भरण-पोषण करता था. सभी दुकानदारों ने प्रशासन से सहायता की मांग की है.
नपं क्षेत्र बनेगा क्रैकर फ्री जोन, फायर सब स्टेशन बनाने की भी मांग
डीडीसी शशि रंजन एवं एसपी मयूर पटेल ने नगर पंचायत बासुकिनाथ को क्रेकर फ्री जोन बनाये जाने की बात कही है. डीडीसी ने नपं अध्यक्ष मंटू लाहा को इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की बात कही है. एसपी ने बासुकिनाथ के सभी दुकानदारों को फायर एक्सटिंगुजर लेने की सलाह दी. उन्होंने इसके लिए सभी दुकानदारों को फायर कर्मियों द्वारा प्रशिक्षण दिलाने की भी बात कही. उन्होंने कहा कि तत्काल सभी फायर एक्सटिंगुजर की मदद से आग पर काबू पाया जा सकता है.
विधायक बादल पत्रलेख ने कहा कि विधानसभा सत्र में बासुकिनाथ में फायर सब स्टेशन बनाये जाने की मांग रखी जायेगी. इसके लिए विधायक ने अधिकारियों को अग्निकांड से जुड़े आवश्यक कागजात देने की बात कही ताकि उसकी मदद से प्रस्ताव को सदन में लाया जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola