चर्चित जूली हत्याकांड का आरोपी विकास गिरफ्तार

Updated at : 23 Nov 2017 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
चर्चित जूली हत्याकांड का आरोपी विकास गिरफ्तार

हत्या, डकैती व रंगदारी के कई मामलों में थी तलाश दुमका :विकास राज हेंब्रम को पुलिस ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है. विकास पर हत्या रंगदारी, मारपीट, मार्ग लूट सहित दर्जनों कांड थाने में दर्ज है. डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कई दिनों से पुलिस इसको तलाश रही थी. गुप्त सूचना […]

विज्ञापन

हत्या, डकैती व रंगदारी के कई मामलों में थी तलाश

दुमका :विकास राज हेंब्रम को पुलिस ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है. विकास पर हत्या रंगदारी, मारपीट, मार्ग लूट सहित दर्जनों कांड थाने में दर्ज है. डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कई दिनों से पुलिस इसको तलाश रही थी. गुप्त सूचना मिली कि विकास घर पर है. मुफस्सिल थाना पुलिस ने उसके घर श्रीआमड़ा से उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के वक्त एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है.
डीएसपी ने बताया कि 2010 में वह जूली नाम की युवती की हत्या में भी शामिल रहा है.
उसने स्वीकार किया है कि उसी ने उसकी हत्या की थी. उसने जूली को जहर देकर मार डाला था. जूली उसकी प्रेमिका थी, पर उसकी हत्या वजह क्या थी, इसका उसने अब तक खुलासा नहीं किया है. जूली हत्याकांड में पूछताछ चल रही है. बताया कि रामगढ़ थाना में तड़ित चालक की चोरी, कपड़ा व्यवसायी के साथ लूटपाट,
चर्चित जूली हत्याकांड…
लघु सिंचाई विभाग के ठेकेदार से तीन लाख की रंगदारी, बाइक चालक के साथ मारपीट व लूटपाट, मुफस्सिल थाना में बाइक चोरी आदि मामले दर्ज है. इससे पूर्व भी विकास मारपीट के मामले में जेल जा चुका है.
जहर देकर प्रेमिका जूली की हत्या की बात कबूली
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola