पीएम आवास के 500 आवेदन सहित कुल 1294 आवेदन प्राप्त हुए

Updated at : 22 Nov 2017 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
पीएम आवास के 500 आवेदन सहित कुल 1294 आवेदन प्राप्त हुए

मसलिया/दलाही : प्रखंड के धोबना हरिणबहाल में मंगलवार को आयोजित प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसमें लोगों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन, मनरेगा जॉब कार्ड आदि समस्याओं को लेकर आवेदन दिया. विभिन्न विभागों ने आवेदन संग्रहित करने के लिए अलग-अलग स्टॉल लगा रखे थे. कार्यक्रम में कुल 1294 आवेदन प्राप्त […]

विज्ञापन

मसलिया/दलाही : प्रखंड के धोबना हरिणबहाल में मंगलवार को आयोजित प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी, जिसमें लोगों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन, मनरेगा जॉब कार्ड आदि समस्याओं को लेकर आवेदन दिया. विभिन्न विभागों ने आवेदन संग्रहित करने के लिए अलग-अलग स्टॉल लगा रखे थे.

कार्यक्रम में कुल 1294 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें बैंक शिविर में 57, समाज कल्याण शिविर में 19, शिक्षा से संबंधित एक, स्वच्छ भारत मिशन के 41, प्रधानमंत्री आवास के 500, मनरेगा के 20, आधार के 17, आपूर्ति शिविर के 198 आवेदन प्राप्त हुए. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उप विकास आयुक्त शशि रंजन एवं बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश दत्ता के द्वारा गीता भंडारी एवं झूमा देवी को गैस चूल्हा दिया गया. अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए डीडीसी शशि रंजन ने कहा कि जनता की हर समस्याओं को दूर करना शासन-प्रशासन की प्राथमिकता है. विकास में स्थानीय जन प्रतिनिधियों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया.

कहा, सरकार की योजना तभी सभी लोगों तक पहुंच सकती है जब स्थानीय जन प्रतिनिधि पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे. बताया कि घर-घर पेंशन, घर-घर राशन योजना के तहत जरुरतमंदों को पेंशन तथा राशन दिया जायेगा. इस योजना के तहत घर-घर जाकर जरुरतमंदों के आवेदन लिये जा रहे हैं तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी योग्य लाभुक इस योजना से वंछित न रहे. उन्होंने खेती को बढ़ावा देने पर बल देते हुए कहा कि कई किसान अपने खेतों में पूरे वर्ष में सिर्फ एक फसल की खेती करते हैं. वे कम से कम दो फसलों की रोपाई करें अगर किसी प्रकार की परेशानी होती है तो कृषि केन्द्र से संपर्क करें.

2022 तक सबका अपना घर होगा : मसलिया प्रखंड में इस वित्तीय वर्ष एवं आने वाले वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत साढ़े तीन हजार आवास बनने हैं. 2022 तक सबका अपना घर होगा यह सरकार का लक्ष्य है. सबसे पहले बेघरों को घर दिया जायेगा. कहा कि कोई भी इसके लिए बिचौलिये के चंगुल में न आयें. कोई न आपको घर दिला सकता है
न कोई आपसे घर छीन सकता है. हर जरुरतमंद को आवास मिलेगा. आवास बनने और मिलने के बाद पंचायत सेवक एवं मुखिया से प्रमाण लिया जायेगा. मौके पर अपर समाहर्ता इंदू गुप्ता, निदेशक डीआरडीए दिलेश्वर महतो, निदेशक आईटीडीए शिशिर कुमार सिन्हा तथा विभिन्न विभागो के पदाधिकारी एवं जिला बीस सूत्री के सदस्य तथा बड़ी तादाद में ग्रामीण आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola