बिना वेरीफिकेशन के न बेचें सिम, आधार लिंक भी जरूरी: डीएसपी

Updated at : 25 Oct 2017 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
बिना वेरीफिकेशन के न बेचें सिम, आधार लिंक भी जरूरी: डीएसपी

दुमका : संताल परगना में बढ़ते साइबर क्राइम के मामलों को देखते हुए डीएसपी मुख्यालय अशोक कुमार सिंह व दुमका जिले में नव पदस्थापित डीएसपी साइबर क्राइम श्रीराम समद ने मंगलवार की शाम नगर थाना में शहर के तमाम दूरसंचार कंपनियों के डिस्ट्रिब्यूटर एवं सिमकार्ड के वेंडरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें सभी सिमकार्ड […]

विज्ञापन

दुमका : संताल परगना में बढ़ते साइबर क्राइम के मामलों को देखते हुए डीएसपी मुख्यालय अशोक कुमार सिंह व दुमका जिले में नव पदस्थापित डीएसपी साइबर क्राइम श्रीराम समद ने मंगलवार की शाम नगर थाना में शहर के तमाम दूरसंचार कंपनियों के डिस्ट्रिब्यूटर एवं सिमकार्ड के वेंडरों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें सभी सिमकार्ड विक्रेताओं को कड़ी हिदायत दी गयी कि वे किसी भी सूरत में बना सत्यापन के सिमकार्ड न बेंचे. जिसे भी सिमकार्ड दिया जाये,

उसकी पूरी और सही जानकारी लेकर ही सिमकार्ड आवंटित किया जाये. डीएसपी ने कहा कि सिमकार्ड विक्रेता आधार वैरीफिकेशन करनें में टाल-मटोल न करें. आधार वेरीफिकेशन कराने में सहयोग करें. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि अगर किसी भी नंबर से फोन कर उनके बैंक खाते, एटीएम नंबर, ओटीपी आदि की मांग की जा रही हो, तो ऐसी सूचना न दें. जिस नंबर से ऐसे कॉल अगर आ रहे हों तो इसकी सूचना तुरंत डायल 100 या नजदीकी थाने को दें. मौके पर नगर थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ठाकुर, एसआइ रामचरित्र पाल, सिम विक्रेताओं में विशाल सिंह, रजनीश कुमार, राजेश कुमार, नयन आदि मौजूद थे

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola