जिले में किसी की भी भूख से न हो मौत : उपायुक्त

Updated at : 24 Oct 2017 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में किसी की भी भूख से न हो मौत : उपायुक्त

सिमडेगा व झरिया में भूख से मौत के बाद प्रशासन अलर्ट बिना आधार व राशन कार्ड के भी लाभुकों को भी राशन देने का निर्देश दुमका : राज्य में हाल ही में भूख से हुई मौत मामलों के सुर्खियों में आने के बाद आपूर्ति विभाग ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अलर्ट हो गया […]

विज्ञापन

सिमडेगा व झरिया में भूख से मौत के बाद प्रशासन अलर्ट

बिना आधार व राशन कार्ड के भी लाभुकों को भी राशन देने का निर्देश
दुमका : राज्य में हाल ही में भूख से हुई मौत मामलों के सुर्खियों में आने के बाद आपूर्ति विभाग ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अलर्ट हो गया है. जिले में भी इससे संबंधित कड़े आदेश जारी किये गये हैं. कहा गया है कि जिले में किसी भी राशन कार्डधारियों के पास आधार कार्ड नहीं रहने की स्थिति में उन्हें राशन से वंचित नहीं रखा जायेगा. उपायुक्त मुकेश कुमार ने आदेश दिया है कि जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि राशन कार्ड के अभाव में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो. वैसे अहर्ताधारी लाभुकों को भी राशन उपलब्ध करायी जाये,
जिनके पास वर्तमान में राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है. ऐसे लोगों को अविलंब राशन कार्ड उपलब्ध कराने की समुचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. उन्होंने इन पदाधिकारियों को अपने क्षेत्रांतर्गत भूख से पीड़ित व्यक्ति की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल उन्हें राशन की व्यवस्था कराते हुए अतिरिक्त राशन उपलब्ध कराने के लिए जिला कार्यालय से अधियाचना करने का आदेश दिया है. उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सतर्कता पूर्वक कार्रवाई पर बल दिया.
हाल ही में कई डीलरों पर हुई है कार्रवाई
जिला आपूर्ति कार्यालय के मुताबिक महीने भर के अंदर लगभग दो दर्जन पीडीएस डीलरों पर राशन वितरण में अनियमितता व कार्डधारियों से दुर्व्यवहार मामले में कार्रवाई हो चुकी है. इनमें जरमुंडी के पीडीएस डीलर राजकुमारी देवी, महेश प्रसाद साह, चांदनी स्वयं सहायता समूह, शिवशंकर हेंब्रम, शिवशंकर साह, ललिता स्वयं सहायता समूह,
मीरा देवी, विनीता मुर्मू, जानकी देवी, लाल बास्की के अलावा काठीकुंड के नीलकंठ स्वयं सहायता समूह, अासीत कुमार मोदी, मसलिया के नारी स्वयं सहायता समूह गड़ापाथर, मनरायडीह स्वयं सहायता समूह, सरैयाहाट की सुनैना देवी, जागृति महिला मंडल, दुमका की पूजा कुमारी, सोनाधन हांसदा,जामा के धनलाल टुडू, स्वयं सहायता समूह लखनपुर, नारी महिला मंडल शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola