पीड़ित छात्रा के पिता ने कहा-
Updated at : 24 Aug 2017 4:43 AM (IST)
विज्ञापन

अब भी सहमी-डरी हुई है बेटी. अब दुमका में रहकर नहीं करना चाहती पढ़ाई मसलिया: एसपी महिला कॉलेज में जिस छात्रा के साथ अमानवीय कृत्य हुआ था, उसके पिता ने बताया कि उन्होंने खेतीबारी करके परिवार के सभी बच्चे को पढ़ा-लिखा कर शिक्षित किया है़ जिस बेटी के साथ ऐसी हरकत की गयी, उससे बड़ी […]
विज्ञापन
अब भी सहमी-डरी हुई है बेटी. अब दुमका में रहकर नहीं करना चाहती पढ़ाई
मसलिया: एसपी महिला कॉलेज में जिस छात्रा के साथ अमानवीय कृत्य हुआ था, उसके पिता ने बताया कि उन्होंने खेतीबारी करके परिवार के सभी बच्चे को पढ़ा-लिखा कर शिक्षित किया है़ जिस बेटी के साथ ऐसी हरकत की गयी, उससे बड़ी दो बेटियां आज भी बीए में पढ़ती है. वह भी दुमका में रह कर बीए पार्ट वन में पढ़ती थी. वह इस साल परीक्षा नहीं दे सकी. उसे आगे पढ़ाने की इच्छा है. बेटी को ग्रेजुएट बनाकर सरकारी नौकरी कराने की इच्छा थी,
लेकिन कॉलेज की ही छात्राओं ने मेरी बेटी के साथ इतना खराब व्यवहार किया, कि अब डर से दुमका में रख कर पढ़ाने की हिम्मत नहीं होती. मेरी बेटी के साथ अन्याय करने वाले लड़की-लड़के जेल में तो है, पर बिना किसी दोष के इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिये जाने की उन्हें लंबी सजा मिलनी ही चाहिए. बेटी दुमका में अब पढ़ना नहीं चाहती. कुछ दिनों के बाद सोच समझकर निर्णय लेंगे कि वह कहां आगे पढ़े.
क्या था पूरा मामला
डी-वन की एक छात्रा को मोबाइल चोरी के आरोप में बस स्टैंड से दो छात्राएं पकड़ कर हॉस्टल ले गयीं थी. वहां उसे प्रताड़ित किया गया था. बंधक बनाये रखा गया था. निर्वस्त्र कर उसकी तस्वीर कुछ छात्राओं ने अपने पुरुष मित्रों को वायरल कर दी थी. मामले में उसके अभिभावकों को बुलाकर पंचायती भी की गयी थी. जिसमें 18600 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था. उसके बाद पीड़ित छात्रा पुलिस तक पहुंची थी लेकिन तब महिला थाना ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था. बाद में मामला तूल पकड़ा, तब पुलिस ने मामला दर्ज किया. बाद में महिला आयोग की टीम भी जांच के लिए पहुंची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




