सरैयाहाट बाजार से हटा अतिक्रमण

Updated at : 13 Jun 2017 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
सरैयाहाट बाजार से हटा अतिक्रमण

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बलों की गयी थी तैनाती कई बार अतिक्रमण हटाने का दिया गया था नोटिस सरैयाहाट : प्रशासन ने सरैयाहाट बाजार वाले क्षेत्र तथा एनएच-133 मुख्य मार्ग पर सोमवार को मजिस्ट्रेट के रूप में अंचलाधिकारी निर्मल कुमार सोरेन के नेतृत्व में अतिक्रमण को हटवाया. अतिक्रमण हटाने के दौरान विधि व्यवस्था बरकरार रखने […]

विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बलों की गयी थी तैनाती

कई बार अतिक्रमण हटाने का दिया गया था नोटिस
सरैयाहाट : प्रशासन ने सरैयाहाट बाजार वाले क्षेत्र तथा एनएच-133 मुख्य मार्ग पर सोमवार को मजिस्ट्रेट के रूप में अंचलाधिकारी निर्मल कुमार सोरेन के नेतृत्व में अतिक्रमण को हटवाया. अतिक्रमण हटाने के दौरान विधि व्यवस्था बरकरार रखने तथा विरोध करने वालों से सख्ती से निबटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किये गये थे. मौके पर सरैयाहाट थाना प्रभारी महेश कुमार सिंह, अंचल निरीक्षक बटेश्वर सिंह, कर्मचारी महेश गुप्ता, एसआइ सूरज सिंह, जरमुंडी, तालझारी थाना के पुलिस दल बल के साथ शामिल थे. अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार नोटिस दी गयी थी, लेकिन कोई असर नहीं दिख रहा था. जबकि अंतिम चेतावनी देते हुए नोटिस दी गयी थी. बावजूद अतिक्रमण खुद से न हटाये जाने पर प्रशासन ने बलपूर्वक जेसीबी चलवाकर अतिक्रमण मुक्त करवाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola