सड़क दुर्घटना में बिहार के दो युवक जख्मी, रेफर

Updated at : 12 Jun 2017 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बिहार के दो युवक जख्मी, रेफर

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर कैरो गांव के समीप रविवार की अहले सुबह सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. बिहार, जिला बांका, साहरना गोरदबा गांव के अनिल लया एवं हरि लया गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि कैरो गांव में सड़क किनारे करीब […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग पर कैरो गांव के समीप रविवार की अहले सुबह सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. बिहार, जिला बांका, साहरना गोरदबा गांव के अनिल लया एवं हरि लया गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि कैरो गांव में सड़क किनारे करीब साढ़े तीन बजे भोर बारात ब्रम्हदेव राय के घर द्वार लग रहा था. सड़क किनारे गाजे बाजे के धून पर बारात पार्टी नाच गा रहा था

इसी बीच देवघर की और जा रही तेज गति में अज्ञात ट्रक ने दोनों व्यक्ति को ठोकर मार दिया. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर बेहोश होकर गिर गया. सूचना मिलने के बाद एएसआइ राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. दोनों घायल को उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार कर घायल को रेफर किया. दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर भागने में सफल रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola