मांझीथान में 26 को मनेगी एरोक पूजा

Updated at : 12 Jun 2017 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
मांझीथान में 26 को मनेगी एरोक पूजा

बुद्धिजीवियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया गया फैसला दुमका : दिशोम मांझी थान परिसर में दिशोम मांझी दिगंबर मरांडी की अध्यक्षता में रविवार को मासिक बैठक हुई. जिसमें संताल परगना प्रमंडल से जुटे मांझी बाबा, पाराणिक, जग पाराणिक, गुड़ित, जगमांझी, आतो मोड़े होड़ आदि सामाजिक कार्यकर्ता और संताल समाज के बुद्धिजीवियों ने 26 […]

विज्ञापन

बुद्धिजीवियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की बैठक में लिया गया फैसला

दुमका : दिशोम मांझी थान परिसर में दिशोम मांझी दिगंबर मरांडी की अध्यक्षता में रविवार को मासिक बैठक हुई. जिसमें संताल परगना प्रमंडल से जुटे मांझी बाबा, पाराणिक, जग पाराणिक, गुड़ित, जगमांझी, आतो मोड़े होड़ आदि सामाजिक कार्यकर्ता और संताल समाज के बुद्धिजीवियों ने 26 जून को एरोक पूजा करने का निर्णय लिया. इस पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया. वहीं संतालों की धार्मिक मान्यताओं व सांस्कृतिक विरासत को लेकर गांव-गांव में प्रचार-प्रसार करने, जन जागरुकता लाने,
एसपीटी-सीएनटी में संशोधन के चल रहे प्रयासों पर विराम लगाने के लिए जन दबाव बनाने तथा संगठनात्मक स्तर पर पंचायत से लेकर जिलास्तर पर कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में दीपक कुमार हेंब्रम, मोतीलाल मरांडी, अजय कुमार हेंब्रम, पोरेस मरांडी, प्रेम मुर्मू, बैजनाथ हांसदा, अमित टुडू, शिशू सोरेन, सीताराम मुर्मू, सनातन किस्कू, सुरेश चंद्र सोरेन, रामजीत हेंब्रम, सुभाष चंद्र सोरेन, सिकंदर मुर्मू, सुनील कुमार हेंब्रम, सरोज हेंब्रम, देवनाथ मुर्मू, मंगल मुर्मू, आलेश हांसदा, प्रधान मरांडी, कंचन सोरेन, बाबुधन मुर्मू आदि
मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola