Dhanbad News: भौंरा में मामूली विवाद को ले युवकों ने मचाया उत्पात

Updated at : 10 Mar 2025 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: भौंरा में मामूली विवाद को ले युवकों ने मचाया उत्पात

Dhanbad News: आठ नंबर कॉलोनी के लोगों की शिकायत पर पुलिस कर रही जांच, बाइक जब्त

विज्ञापन

Dhanbad News: आठ नंबर कॉलोनी के लोगों की शिकायत पर पुलिस कर रही जांच, बाइक जब्तलोगों को शांत कराती पुलिस.Dhanbad News: भौंरा ओपी क्षेत्र की भौंरा आठ नंबर कॉलोनी में शनिवार की रात भौंरा सात नंबर मुहल्ला के एक दर्जन से अधिक युवकों ने कॉलोनी में पहुंच कर उत्पात मचाया. इस दौरान युवकों से मारपीट तथा महिलाओं से गाली गलौज की गयी. एक बाइक जेएच 10 बीजी 7922 में तोड़फोड़ कर जबरन छीनकर ले गये. वहीं दौरान कॉलोनी में घुसे युवकों द्वारा पत्थरबाजी की गयी. इससे कॉलोनी में भगदड़ मच गयी. लोगों ने घटना की सूचना भौंरा ओपी पुलिस को दी. पुलिस ने पहुंच कर मामला शांत कराया. पुलिस ने भौंरा सात नंबर में छापेमारी कर लावारिस हालत में छीनी गयी बाइक जब्त कर ओपी ले गयी.

लोगों ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग

बताया जाता है कि शनिवार की शाम को कॉलोनी के दो युवक बाइक से भौंरा बाजार गये थे. इसी क्रम में भौंरा सात नंबर के पास बाइक से एक युवक में सट गया. इसे लेकर भौंरा सात नंबर के दर्जनों युवकों ने आठ नंबर कॉलोनी में पहुंच कर उत्पात मचाया. आठ नंबर के लोगों ने भौंरा ओपी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. भौंरा के प्रभारी ओपी प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola