Dhanbad News: रेलवे का केबल चुराते युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: रेलवे का केबल चुराते युवक गिरफ्तार

Dhanbad News: बांसजोड़ा में काटा सिग्नल का केबल

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद रेल पुलिस ने बांसजोड़ा में रेलवे के सिग्नलिंग केबल चुराते एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक मो अख्तर अली उर्फ राजा (44) धनबाद के रहमतगंज का रहने वाला है. शनिवार को कंट्रोल से सूचना मिली कि बांसजोड़ा स्टेशन के समीप अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिग्नलिंग केबल काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. सूचना के बाद आरपीएफ पोस्ट धनबाद ने मुखबिर तैनात कर निगरानी शुरू की. रात में गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घटनास्थल के पास झाड़ियों में घेराबंदी कर दी. तड़के करीब चार बजे एक संदिग्ध व्यक्ति झाड़ियों में प्रवेश करता दिखा, जिसे तुरंत दबोच लिया गया. पूछताछ में उसने अपना नाम मो अख्तर अली उर्फ राजा बताया. तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 3.5 किलोग्राम छिला हुआ कॉपर केबल और एक हेक्सा ब्लेड बरामद किया गया. आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया. पूछताछ में उसने केबल काटने की बात स्वीकार की. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola