आरओ हैंडबुक मैनुअल के अनुसार करें कार्य : उपायुक्त
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :23 Apr 2024 7:28 PM (IST)
विज्ञापन

सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक
विज्ञापन
विशेष संवाददाता, धनबाद,
सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी (एआरओ) रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) हैंडबुक मैनुअल के अनुसार कार्य करें. इससे चुनाव में गलती से भी कोई गलती की गुंजाइश न रहे. इवीएम की कमिश्निंग समय पर पूरी करें. यह बातें जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने मंगलवार को सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान कही. कहा : चुनाव के दौरान कृषि बाजार समिति, धनबाद पॉलिटेक्निक व निरसा पॉलिटेक्निक से मतदान सामग्री डिस्पैच की जायेगी. जबकि मतदान संपन्न होने के बाद सभी सामग्री कृषि बाजार समिति में निर्मित स्ट्रांग रूम में रिसीव की जायेगी. इसलिए सभी संबंधित एआरओ एक बार कृषि बाजार समिति का भ्रमण कर अपने विधानसभा क्षेत्र से संबंधित हॉल को देख लें. चुनाव सामग्री कहां और कैसे रखनी है, पहले से तय कर लें. साथ ही अपने संबंधित डिस्पैच सेंटर का भ्रमण कर सामग्री रखने के लिए कमरों को चिह्नित कर लें. बैठक के दौरान इवीएम से संबंधित, मतदान के बाद इवीएम प्राप्त करने के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, चुनाव सामग्री, वाहन, इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी की समीक्षा की गयी. वहीं चंदनकियारी और बोकारो के एआरओ को अपने-अपने रूट चार्ट बोकारो के पुलिस अधीक्षक व धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचित करने के लिए कहा गया. बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, डीसीएलआर संतोष गुप्ता, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी जियाउल अंसारी, वरीय उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला, उप निर्वाचन पदाधिकारी कालीदास मुंडा, निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




