Dhanbad News: सिंफर में महिला वैज्ञानिकों को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: सिंफर में महिला वैज्ञानिकों को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सिंफर में किया गया कार्यक्रम का आयोजन.

विज्ञापन

केन्द्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सिंफर), धनबाद में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया. इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन ””महिलाओं के सशक्तीकरण और समान भागीदारी”” विषय को केंद्र में रखकर किया गया.

विज्ञान, तकनीक में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएसआइआर-भारतीय रासायनिक जीवविज्ञान संस्थान, कोलकाता की निदेशक प्रो. विभा टंडन थीं. वहीं सिंफर लेडिज क्लब की अध्यक्ष मीरा मिश्रा विशिष्ट अतिथि थीं. कार्यक्रम की शुरुआत सिंफर निदेशक प्रो. अरविंद कुमार मिश्रा के स्वागत भाषण से हुई. उन्होंने विज्ञान, तकनीक और समाज में महिलाओं के अहम योगदान पर प्रकाश डालते हुए विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया. वहीं मुख्य अतिथि प्रो विभा टंडन ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका पर चर्चा की. कहा कि भारत सरकार महिलाओं को विज्ञान व शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, ताकि महिलाएं राष्ट्र निर्माण में भागीदार बन सकें. इस अवसर पर शोध कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए तीन महिला वैज्ञानिकों डॉ वी अंगुसेल्वी, डॉ पल्लवी दास और डॉ चंद्रानी प्रसाद वर्मा को सम्मानित किया गया. वहीं महिला तकनीकी और प्रशासनिक अधिकारियों, परियोजना सहायकों व छात्रों के लिए क्विज का आयोजन किया गया. सिंफर के प्रशासन नियंत्रक शंभू शरण मंडल ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola