Dhanbad News: इलाज के दौरान महिला की मौत, कोरोना रिपोर्ट आयी पॉजिटिव

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: इलाज के दौरान महिला की मौत, कोरोना रिपोर्ट आयी पॉजिटिव

पश्चिम बंगाल के झालदा निवासी एक महिला की मौत बुधवार को जोड़ाफाटक रोड स्थित निजी अस्पताल में हो गयी. वह खरखरी में रहने वाले रिश्तेदार के घर आयी थी.

विज्ञापन

धनबाद.

पश्चिम बंगाल के झालदा निवासी एक महिला की मौत बुधवार को जोड़ाफाटक रोड स्थित निजी अस्पताल में हो गयी. वहीं महिला की मौत के बाद पूर्व में जांच के लिए लिये गए कोरोना सैंपल की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आयी है. उक्त महिला धनबाद के खरखरी स्थित अपने रिश्तेदार के घर आयी हुई थी. दो दिन पूर्व हृदय संबंधित बीमारी का इलाज कराने उसे धनबाद के जोड़ाफाटक रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चिकित्सकों की सलाह पर कोविड जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया था. इलाज के दौरान बुधवार को महिला की मौत हो गयी. वहीं गुरुवार को उसकी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी है. स्वास्थ्य विभाग की टीम मृत महिला के रिश्तेदार के घर जाकर कांटेक्ट ट्रेसिंग करेगी. महिला के संपर्क में रहने वाले लोगों क्वारेंटाइन कर कोविड जांच के लिए उनका सैंपल लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola