Dhanbad News: बलियापुर के 41 गांवों में जल्द शुरू होगी जलापूर्ति

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: नये संवेदक, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों की बैठक में लिया गया निर्णय

विज्ञापन

Dhanbad News: प्रतिनिधि, बलियापुर. शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में बलियापुर क्षेत्र के ग्रामीण मेगा जलापूर्ति योजना फेज 1 के नये संवेदक एसइपीसी कंपनी के साथ पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी एवं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के कर्मियों की बैठक हुई. बैठक में बहुत जल्द योजना को चालू कर प्रखंड के 41 गांवों में जलापूर्ति शुरू करने का निर्णय लिया गया. मालूम हो कि योजना के पूर्व संवेदक श्रीराम इपीसी कंपनी द्वारा एक साल से वेतन भुगतान नहीं किये जाने से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के कर्मी पिछले साल नवंबर से हड़ताल पर चले गये थे. तब से योजना से जलापूर्ति का कार्य बाधित है. अब नयी कंपनी एसइपीसी को योजना के संचालन का भार सौंपा गया है. बैठक में मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने के साथ-साथ योजना से शीघ्र जलापूर्ति शुरू करने निर्णय लिया गया. बैठक में कंपनी की वरिष्ठ पदाधिकारी मोनिका ई, बीडीओ प्रभाष चंद्र दास, विभाग के सहायक अभियंता जनार्दन प्रसाद सिंह, कंपनी के संजीव कुमार, संदीप कुमार, मदन गोपाल, प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक, निमाई कुंभकार, अनुरंजन कुमार, दिलीप रजक, दीपक, सूरज दास, रोहन लाल महतो, दीपक महतो, लक्ष्मण महतो मौजूद थे.

विज्ञापन
Sheikh Kalim

लेखक के बारे में

By Sheikh Kalim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola