Dhanbad News: फिल्टर प्लांट का गोलंबर टूटने से पांच पंचायतों में जलापूर्ति ठप

Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 14 Apr 2026 1:07 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: 50 हजार की आबादी प्रभावित, वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी में जुटा विभाग

विज्ञापन

Dhanbad News: मैथन संजय चौक स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के फिल्टर प्लांट का फ्लोक्युलेटर टूटने से एग्यारकुंड प्रखंड की पांच पंचायतों में सोमवार से जलापूर्ति ठप हो गयी है. इससे मेढ़ा, कालीमाटी, शिवलीबाड़ी पूरब, शिवलीबाड़ी उत्तर एवं शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत की करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित है. भीषण गर्मी में जलापूर्ति बाधित होने से लोग परेशान हैं. फिल्टर प्लांट का फ्लोक्युलेटर (गोलंबर) टूटने की सूचना पर मुखिया संघ अध्यक्ष सह मेढ़ा पंचायत के मुखिया मनोज राउत, शिवलीबाड़ी पूरब के मुखिया तनवीर आलम फिल्टर प्लांट पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. मुखिया संघ अध्यक्ष श्री राउत ने डीडीसी से दूरभाष से बात स्थिति से अवगत कराया. इस पर डीडीसी ने आश्वस्त किया कि जल्द वैकल्पिक व्यवस्था कर प्रभावित इलाके में जलापूर्ति करायी जायेगी.

विभाग के एसडीओ व जेई पहुंचे फिल्टर प्लांट

दोपहर बाद विभाग के एसडीओ समरेंद्र मल्लिक जेई के साथ फिल्टर प्लांट पहुंचे. एसडीओ ने मुखियाओं को भरोसा दिया कि जल्द वैकल्पिक व्यवस्था कर जलापूर्ति शुरू करायी जायेगी. वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 15 अप्रैल से जलापूर्ति बहाल होने की संभावना है.

मरम्मत के अभाव में वर्षों पुराना फिल्टर प्लांट हो गया है जर्जर

मैथन स्थित वर्षों पूर्व पुराना फिल्टर प्लांट मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गया है. लगभग सात-आठ माह पहले डिवीजन स्तर पर फिल्टर प्लांट की मरम्मत और पाइप बिछाने को लेकर करीब चार करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार कर कार्यपालक अभियंता धनबाद की ओर से स्वीकृति के लिए जोनल चीफ इंजीनियर दुमका को भेजा गया है, फाइल करीब छह माह से लंबित है.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola