Dhanbad News : एएमपी कोलियरी में विश्वकर्मा पूजा समिति गठित

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : एएमपी कोलियरी में विश्वकर्मा पूजा समिति गठित

विज्ञापन

Dhanbad News : बीसीसीएल एएमपी कोलियरी स्थित फीडर ब्रेकर परिसर में शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा की तैयारी को लेकर कोल कर्मियों की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता फोरमेन सुरेश रजवार ने की. बैठक में पूजा को आयोजन को सफल बनाने के लिए सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया. कमेटी में संरक्षक के रूप में विनोद मिस्त्री, रंजीत महतो और विजल महतो को चुना गया. अध्यक्ष खिरोधर दास, सचिव सुनील हजारी, सहसचिव नरसिंह कुमार सिंह एवं सुबोध सिंह, संगठन सचिव लालचंद महतो, कोषाध्यक्ष राजीव महतो तथा सह-कोषाध्यक्ष हलधर उरांव बनाये गये. इसके अलावा 11 कार्यकारिणी सदस्य भी मनोनीत किये गये. बैठक में मोहन रवानी, राजू भारती, दिनेश नोनिया, रघु महतो, सनोज पासवान, संतोष हरिजन, कृष्णा चौहान, अशोक सिन्हा, श्यामलाल महतो, मोतीलाल महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola