Dhanbad News : वन विभाग की पकड़ से अबतक बाहर है हिंसक वन्यजीव, लोगों में खौफ

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : वन विभाग की पकड़ से अबतक बाहर है हिंसक वन्यजीव, लोगों में खौफ

पिंजरे में रखे गए मांस के टुकड़े को खाने के लिए कोई वन्यजीव 24 घंटे बाद भी नहीं पहुंचा

विज्ञापन

गोंदूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में देखा गया हिंसक वन्य पशु अबतक वन विभाग की पकड़ से बाहर है. उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से गोंदूडीह के अलग-अलग गांव में कैंप किये हुए है. गोंदूडीह ओपी क्षेत्र के वृंदावन इक्को रेस्टोरेशन पार्क में बुधवार को लगाये गये पिंजरे में रखे गए मांस के टुकड़े को खाने के लिए कोई वन्यजीव 24 घंटे बाद भी नहीं पहुंचा.इस बीच बीसीसीएल के एक पदाधिकारी ने तेंदुए की एक तस्वीर आउटसोर्सिंग कर्मी द्वारा खींचकर भेजने की बात बतायी. इसकी जांच करने के बाद कर्मी का फोन बंद मिला.उप परिसर पदाधिकारी महावीर गोराई ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा नेट से फोटो डाउनलोड कर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने की सूचनाएं भी प्राप्त हो रही है. लोगों से अपील है कि लोग सतर्कता बरतें, लेकिन सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलायें. बता दें कि तीन दिन पूर्व गांव क लोगों ने हिंसक वन्यपशु को देखा है. अलग-अलग गांवों में कई बार उसे देखा जा चुका है. इससे ग्रामीण खौफ में है. ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग के रेंजर आरके सिंह ने अधिकारियों की टीम को गोंदुडीह स्थित विभिन्न गांवों में नियुक्त किया है. आर के सिंह के अनुसार हिंसक वन्यपशु को पकड़ने के लिए टीम द्वारा लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola