Dhanbad News : खोरठा गीतकार विनय तिवारी बने जेआरएएस के प्रमंडलीय अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : खोरठा गीतकार विनय तिवारी बने जेआरएएस के प्रमंडलीय अध्यक्ष

विज्ञापन

Dhanbad News : झारखंडी क्षेत्रीय कलाकार सोसाइटी (जेआरएएस) के गठन के बाद रांची के एक होटल में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. उसमें झारखंड के सभी क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषाओं के कलाकारों, सोसाइटी के केंद्रीय एवं जिला कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शपथ ली. मौके पर पद्मश्री महावीर नायक, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने सभी को नियुक्ति पत्र सौंपा. इसको लेकर खोरठा के लेखक डॉ दिनेश दिनमणि को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल अंतर्गत खोरठा विभाग के संरक्षक, गीतकार विनय तिवारी को अध्यक्ष एवं खोरठा अभिनेता अमन राठौर को सचिव नियुक्त किया. कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष नागपुरी के प्रसिद्ध गायक पवन कुमार राय, उपाध्यक्ष अनिता बाड़ा, आलोक राज, राजू केरकेट्टा, ज्योति मिंज, सचिव रमन गुप्ता, मोनू राज, पंकज राय, सत्या महतो को बनाया गया. खोरठा गीतकार श्री तिवारी ने बताया कि जेआरएएस का उद्देश्य राज्य के कलाकारों को न सिर्फ सम्मान, बल्कि राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola